नीलकंठ सेवा दल ने रेलवे रोड पर मनाई शिवरात्रि
नीलकंठ सेवा दल द्वारा महाशिवरात्रि पर्व रेलवे रोड पर मनाया गया। पंडित वरिद्र शर्मा ने पूजन करवाया। इसके यजमान विधायक सुरिदर सिंह चौधरी आपी चेरिटेबल की सचिव सुमन लता कल्हन एवं हरिचंद गिरधर थे।
संवाद सहयोगी, करतारपुर : नीलकंठ सेवा दल द्वारा महाशिवरात्रि पर्व रेलवे रोड पर मनाया गया। पंडित वरिद्र शर्मा ने पूजन करवाया। इसके यजमान विधायक सुरिदर सिंह चौधरी, आपी चेरिटेबल की सचिव सुमन लता कल्हन एवं हरिचंद गिरधर थे। इनका स्वागत नीलकंठ सेवा दल के प्रधान राजू अरोड़ा, नाथी सनोत्रा, अशोक बिट्टू, वेद प्रकाश, प्रिसिपल आरएल सैली, विपन कुमार गोगा इत्यादि ने किया। इंप्रूवमेंट ट्रस्ट करतारपुर के चेयरमैन राजेंद्र पाल सिंह राणा रंधावा भी कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान विशाल लंगर लगाया गया जिसका शुभारंभ पार्षद प्रिस अरोड़ा तथा भांग के प्रसाद का शुभारंभ पार्षद ओंकार सिंह मिट्ठू ने किया।
इस अवसर पर चेयरमैन राणा रंधावा, पार्षद राजविदर कौर, पार्षद सुनीता रानी, पार्षद सुरिदर पाल, पार्षद शाम सुंदर पाल, नितिन अग्रवाल, पार्षद तेजपाल सिंह तेजी, पार्षद प्रिस अरोड़ा, पार्षद ओंकार सिंह मिट्ठू, पार्षद अमरजीत कौर, बनमालीकांत शर्मा, मदन लाल कलेर, चमन लाल पाल, नीरज अरोड़ा, अनु अरोड़ा, शेर सिंह, विजय ठाकुर, सरबजीत कौर, मंगलदास, महेंद्र सिंह बिल्लू, पवन मरवाहा, मास्टर अमरीक सिंह, सौरभ गुप्ता, हीरालाल खोसला, मोहित शर्मा, सरबजीत बाबा, हरिपाल, रजनी लांबा, प्रमोद कुमार इत्यादि मौजूद थे।