Jalandhar Today 23th Januaryः पुलिस करेगी लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक, जानिए और क्या खास है जालंधर में आज
जालंधर में लोगों को ट्रैफिक की समस्या से निजात दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने जागरूकता अभियान शुरू किया है। जिसके तहत शुक्रवार को दोपहर 12 बजे वर्कशॉप चौक में लोगों को ट्रैफिक नियमों के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया जाएगा।
जालंधर, जेएनएन। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज शनिवार, 23 जनवरी को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां होने वाला है।
- आज लोगों को करेंगे ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक
शहर में ट्रैफिक की समस्या गंभीर होती जा रही है। जीटी रोड हो या फिर शहर के बाजार हर जगह लोग ट्रैफिक की समस्या से दो-चार हो रहे हैं। लोगों को ट्रैफिक की समस्या से निजात दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने जागरूकता अभियान शुरू किया है। जिसके तहत शुक्रवार को दोपहर 12 बजे वर्कशॉप चौक में लोगों को ट्रैफिक नियमों के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Jalandhar Coronavirus Updateः जालंधर में एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत 28 को हुआ कोरोना, दो महिलाओं की मौत
- सेहत विभाग की तरफ से सिविल अस्पताल में सुबह 10 बजे से हेल्थ वर्कर्स को कोरोना वैक्सीन दी जाएगी। इसी तरह न्यू रूबी अस्पताल में भी हेल्थ वर्करों को सुबह 10.30 बजे से वैक्सीन दी जाएगी।
- नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिवस पर सरकारी मॉडल स्कूल लाडोवाली रोड में वार्षिक समारोह का आयोजन सुबह 11 बजे से होगा।
- गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा बस्ती गुजां में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव को लेकर सोमवार को शाम 5 बजे से होगा।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें