Move to Jagran APP

नशे के तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, दो किलो अफीम के साथ तीन गिरफ्तार

देहात पुलिस ने अलग अलग जगह से दो किलो अफीम के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से पुलिस ने दो किलो अफीम बरामद की है।

By Sat PaulEdited By: Published: Sat, 16 Mar 2019 09:40 AM (IST)Updated: Sat, 16 Mar 2019 09:40 AM (IST)
नशे के तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, दो किलो अफीम के साथ तीन गिरफ्तार
नशे के तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, दो किलो अफीम के साथ तीन गिरफ्तार

जेएनएन, जालंधर। देहात पुलिस ने अलग अलग जगह से दो किलो अफीम के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से पुलिस ने दो किलो अफीम बरामद की है और सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसपी राजवीर सिंह ने बताया कि थाना मकसूदां की पुलिस ने अलग-अलग जगह पर नाकाबंदी कर तीनों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।

loksabha election banner

थाना मकसूदां के एसआइ मनजीत सिंह ने बताया कि बस अड्डा, वरियाणा के पास नाकाबंदी कर सुबह करीब आठ बजे गांव वरियाणा की तरफ से आ रहे एक व्यक्ति को शक के आधार पर रोका। उसके पास हाथ में पकड़े लिफाफे से पुलिस को एक किलो अफीम मिली। उसकी पहचान गांव कलगी, जिला चतरा, झारखंड निवासी मुकेश कुमार के रूप में हुई।

वहीं एसआइ रघुनाथ सिंह ने विधिपुर फाटक के पास नाकाबंदी कर दोपहर करीब तीन बजे विधिपुर की तरफ से आ रहे एक व्यक्ति को शक के आधार पर रोका और तलाशी लेने पर उसके पास से आधा किलो अफीम बरामद हुई। आरोपित की पहचान मोहल्ला कमालपुर, होशियारपुर निवासी गुलजीत सिंह के रूप में हुई। इसी तरह एसआई रघुनाथ सिंह ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल रंधावा मसंदा के पास नाकाबंदी कर कठियार, बिहार निवासी मनोज कुमार के रूप में हुई। पुलिस को उसके पास से आधा किलो अफीम बरामद हुई। एसपी राजवीर सिंह ने बताया कि तीनों को रिमांड पर लेकर अफीम की सप्लाई देने और लेने वालों के बारे में पता लगाया जाएगा।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.