पीएनबी ने 127वां स्थापना दिवस मनाया
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के सिविल लाइंस स्थित मंडल कार्यालय की ओर से सोमवार को 127वां स्थापना दिवस मनाया गया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Apr 2021 05:25 AM (IST)Updated: Tue, 13 Apr 2021 05:25 AM (IST)
जागरण संवाददाता, जालंधर
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के सिविल लाइंस स्थित मंडल कार्यालय की ओर से सोमवार को 127वां स्थापना दिवस मनाया गया। मंडल प्रमुख अरविंद पंडा की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 20 वर्तमान ग्राहकों और 20 भावी ग्राहकों एवं स्टाफ के सदस्यों ने हिस्सा लिया। स्टाफ सदस्यों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भंगड़ा, देशभक्ति गीत व कविता की प्रस्तुति दी।
मंडल प्रमुख पांडा ने कहा कि 127 वर्षो से पीएनबी भारतीय बैंकिग उद्योग में एक जाना पहचाना नाम है। इसके 18 करोड़ से अधिक ग्राहक है। इस अवसर पर बैंक अधिकारी सुधीर शर्मा, महेश प्रसाद, देविदर लारोइया, सुनील कुमार, सोमवीर साहू आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें