श्री गुरु अर्जुन देव पब्लिक स्कूल में प्लास्टिक डोर फ्री पतंग प्रतियोगिता करवाई
श्री गुरु अर्जुन देव पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल करतारपुर में प्लास्टिक डोर फ्री पतंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
संवाद सहयोगी, करतारपुर : बाबा सेवा सिंह कारसेवा खडूर साहिब के मार्गदर्शन में श्री गुरु अर्जुन देव पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल करतारपुर में प्लास्टिक डोर फ्री पतंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल के डायरेक्टर डा काला सिंह गहीर ने कहा कि प्लास्टिक डोर के इस्तेमाल पर पाबंदी लगाई है। इसके बावजूद यह बाजारों में बेची जा रही है। इसकी रोक पर प्रशासन को विशेष ध्यान देना चाहिए। इस डोर के कारण कई लोगों की जान जा चुकी हैं। कई पक्षी जख्मी होते रहते हैं। जब बच्चे पतंग उड़ाते हैं तो माता-पिता को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है।
कार्यवाहक प्रिसिपल मेडम बलजीत कौर ने कहा कि पतंगबाजी का मुख्य उद्देश्य प्लास्टिक डोर के नुकसान के बारे में बच्चों को बताना है। इस खतरनाक डोर को छोड़ना ही बेहतर है। स्कूल के पहली से 5वीं कक्षा तक बच्चों में पतंगबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिन बच्चों ने हवा में सबसे ज्यादा समय तक पतंगें उड़ाईं। उसमें हरमनप्रीत सिंह ने पहला, हनेश ने दूसरे और जनेश ने तीसरा स्थान हासिल किया। इन बच्चों को स्कूल ने पदक से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डायरेक्टर काला सिंह गहीर, कार्यवाहक प्रिंसिपल बलजीत कौर, परवेश, बबीता और सभी कर्मचारी उपस्थित थे।