Move to Jagran APP

पिम्स एकेडमी ए ने जालंधर को 2-0 से हराया

पिम्स के खेल मैदान में फुटबाल किक्कर्स एकेडमी की ओर से करवाई जा फुटबाल लीग में 57 टीमों ने हिस्सा लिया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 29 Nov 2021 06:22 PM (IST)Updated: Mon, 29 Nov 2021 06:22 PM (IST)
पिम्स एकेडमी ए ने जालंधर को 2-0 से हराया
पिम्स एकेडमी ए ने जालंधर को 2-0 से हराया

जागरण संवाददाता, जालंधर

loksabha election banner

पिम्स के खेल मैदान में फुटबाल किक्कर्स एकेडमी की ओर से करवाई जा रही 5वीं जीएनए यूनिवर्सिटी प्रीमियर यूथ फुटबाल लीग में 57 टीमों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि के रूप में होटल क्राउन प्लाजा डलहौजी से हरकरण सिंह व सहज सिंह, नायब तहसीलदार मनदीप सिंह, संजय शर्मा, डीएनए डायरेक्टर कुलवीन सिहरा, मनजोत सिहरा व कैजेन स्पो‌र्ट्स से अतुल मदान पहुंचे।

अंडर-8 वर्ग में पिम्स एकेडमी ए ने जालंधर एकेडमी को 2-0 व पिम्स एकेडमी सी ने स्टेडियम एकेडमी को 2-0 से हराया। अंडर-10 वर्ग में पिम्स एकेडमी ए ने पिम्स बी को 2-0, जालंधर एकेडमी ने पिम्स ग‌र्ल्स को 1-0 से हराया। अंडर-12 में पिम्स ए ने मेयर व‌र्ल्ड स्कूल को 3-0 से हराया। भूड़ मंडी ने दोआबा खालसा को 1-0 से हराया। भोडे सपराए ने पिम्स एकेडमी तो 4-2 से हराया। अंडर-14 वर्ग में भोडे समराए ने धीना को 1-0, दोआबा खालसा ने पिम्स बी को 5-0 से हराया। भूड़ मंडी ने सिटी क्लब को 2-0, पिम्स ए ने पिम्स ग‌र्ल्स को 2-0 से हराया। अंडर-16 वर्ग में दोआबा खालसा ने पिम्स बी को 4-0 व पुलिस डीएवी बी ने केवी तीन को 5-0 से हराया। पुलिस डीएवी ए ने पिम्स एकेडमी को 2-0, जालंधर एकेडमी ने मेयर व‌र्ल्ड स्कूल को 2-1 से हराया। अंडर-19 वर्ग में दोआबा खालसा ने रामदासपुरा को 3-0, स्पो‌र्ट्स स्कूल ने जंडियाला को 3-0 से हराया। पिम्स एकेडमी ने केवीएस को 3-0 और खुसरोपुर ने सेट जोसफ को 4-0 से हराया। इस अवसर पर आरपी ओवरसीज से रजनीत कौर भाटिया, गुरजीत सिंह भाटिया, दर्शन सिंह, जुगराज सिंह, अंतरराष्ट्रीय फुटबाल कोच व एकेडमी के संचालक वरुणदीप सिंह उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.