KMV छात्राओं की एग्जीबिशन-कम-सेल Exotica-2019 में उमड़ी भीड़, खूब की खरीदारी Jalandhar News
प्रदर्शनी का उद्देश्य यह है कि शहरवासियों को छोटे से छोटी चीज की खरीदारी करने के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े। यहां घरेलू और सजावटी समान एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं।
जालंधर, जेएनएन। कन्या महाविद्यालय (केएमवी) की तरफ से विरसा विहार में आयोजित की जा रही दो दिवसीय एग्जीबिशन-कम-सेल Exotica-2019 के दूसरे दिन भी बड़ी तादाद में लोग हैंडमेड चीजों की खरीदारी करने के लिए पहुंचे और जमकर खरीदारी की।
केएमवी की छात्राओं की ओर से दीपावली व अन्य त्योहारों को मद्देनजर रखते हुए यह प्रदर्शनी लगाई गई है। इसका उद्देश्य यह है कि शहरवासियों को छोटे से छोटी चीज की खरीदारी करने के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े। प्रदर्शनी में तरह-तरह की घरेलू और सजावटी समान एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं।
जालंधर के विरसा विहार में केएमवी की छात्राओं की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी में खरीदारी करती हुईं महिलाएं और युवतियां।
प्रमुख आइटम्स में मोमबत्तियां, दीये, कुशन, बच्चों व बड़ों के कपड़े, डेकोरेटिव आटम्स, वेस्ट मटीरियल से बनी चीजें, ईयरिंग, मिरर, ज्यूलरी, टी-शर्ट्स, कुर्ते, साड़ी, टावल टेस्ट, फाइल फोल्डर, वाल हैंगिग्स, बैग, जेली कैंडल आदि तरह की चीजें यहां खरीदी जा सकती हैं। खास बात यह थी कि सभी चीजें खुद छात्राओं की तरफ से बनाई गई थी, जिनमें हाथ से कारिगरी भी की गई थी। प्रदर्शनी में छात्राओं ने नेल आर्ट के साथ-साथ मेहंदी लगाने का भी इंतजाम किया था।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें