Move to Jagran APP

दूषित पेयजल की सप्लाई से लोग बीमार, निगम आफिस का किया घेराव

न्यू कमल विहार में लंबे समय से दूषित पेयजल की सप्लाई से परेशान लोगों ने वीरवार को नगर निगम आफिस का घेराव कर दिया। हाथों में पोस्टर उठाए लोगों ने निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Aug 2021 09:19 PM (IST)Updated: Thu, 05 Aug 2021 09:19 PM (IST)
दूषित पेयजल की सप्लाई से लोग बीमार, निगम आफिस का किया घेराव
दूषित पेयजल की सप्लाई से लोग बीमार, निगम आफिस का किया घेराव

जागरण संवाददाता, जालंधर : न्यू कमल विहार में लंबे समय से दूषित पेयजल की सप्लाई से परेशान लोगों ने वीरवार को नगर निगम आफिस का घेराव कर दिया। हाथों में पोस्टर उठाए लोगों ने निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इनका नेतृत्व सामाजिक कार्यकर्ता एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच के पंजाब प्रधान किशन लाल शर्मा और पवन शर्मा कर रहे थे। लोगों ने कांग्रेस सरकार और नगरनिगम के खिलाफ रोष जताया।

loksabha election banner

किशनलाल शर्मा ने कहा कि न्यू कमल विहार और आसपास के इलाकों में लोग गंदा पानी पीकर बीमार हो रहे हैं और सरकार दावा कर रही है कि शहर को स्मार्ट बनाया जा रहा है। उन्होंने सवाल किया कि बताया जाए कि स्मार्ट सिटी का पैसा कहां लगाया जा रहा है। जालंधर की जनता पीने के गंदे पानी, सीवरेज की समस्या और टूटी सड़कों से त्रस्त हैं और जालंधर के मेयर जगदीश राजा सत्ता में मस्त है। कमल विहार निवासियों ने पिछले तीन महीने से पीने के गंदे पानी की समस्या को लेकर लगातार नगर निगम अधिकारियों को समय समय पर बताया लेकिन नगर निगम अधिकारियों ने इस समस्या का समाधान निकालने के लिए कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। इसलिए मजबूरन लोगों को नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन करना पड़ा है। पवन शर्मा ने कहा कि गंदा पानी पीने से लोगों को टाईफाइड, पीलिया हो रहा है।

बाद में लोगों ने इलाके की समस्याओं को लेकर नगर निगम की ज्वाइंट कमिश्नर अनिता दर्शी को मांग पत्र सौंपा। लोगों ने मांग की है कि न्यू कमल विहार में पीने के गंदे पानी की सप्लाई का फाल्ट ढूंढ़ कर जल्द समाधान किया जाए। अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो लोग नगर निगम के खिलाफ आंदोलन चलाएंगे। ज्वाइंट कमिश्नर अनिता दर्शी ने इलाका निवासियों को आश्वासन दिया है कि जल्द पीने के गंदे पानी की समस्या का हल किया जाएगा। अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच के जालंधर जिला अध्यक्ष बोबीन शर्मा, शंकर दयाल, पवन, तेज पाल ठाकुर, जशमीत, नीतू, मैताफर, सुरेश रानी, आरती व अन्य उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.