Move to Jagran APP

जालंधर के वार्ड 31 में हो रही ​​​​​गंदे पानी की सप्लाई, लोगों ने वडाला रोड पर ट्रैफिक किया जाम

जालंधर के वार्ड 31 में गंदे पानी की सप्लाई को लेकर लोगों का मंगलवार को गुस्सा फूट गया। लोगों ने वडाला चौक पर जाम करके नगर निगम के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। इस मौके पर पंजाब सफाई मजदूर फेडरेशन के प्रधान चंदन ग्रेवाल भी पहुंचे।

By Rohit KumarEdited By: Published: Tue, 02 Mar 2021 03:35 PM (IST)Updated: Tue, 02 Mar 2021 03:35 PM (IST)
जालंधर के वार्ड 31 में हो रही ​​​​​गंदे पानी की सप्लाई, लोगों ने वडाला रोड पर ट्रैफिक किया जाम
जालंधर के वार्ड 31 में गंदे पानी की सप्लाई को लेकर लोगों का मंगलवार को गुस्सा फूट गया।

जालंधर, जेएनएन। वार्ड नंबर 31 में गंदे पानी की सप्लाई को लेकर लोगों का गुस्सा फूट गया। पंजाब सफाई मजदूर फेडरेशन के प्रधान चंदन ग्रेवाल के पास शिकायत पहुंची तो वह खुद मौके पर पहुंच गए और लोगों के साथ गढ़वा रोड पर ट्रैफिक जाम कर दिया। इलाके की कांग्रेस पार्षद परमजीत कौर बागड़ी के पति अमरीक बागड़ी धरने में शामिल हुए और नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें -   Jagran Impact: जालंधर कैंटोनमेंट बोर्ड ने आवारा घूम रहे पशुओं को पकड़ कर निगम की गाेशाला भेजा

लोगों का आरोप है कि इलाके में पिछले काफी दिनों से गंदा पानी सप्लाई हो रहा है और इससे लोग बीमार हो रहे हैं। पंजाब सफाई मजदूर फेडरेशन के प्रधान चंदन ग्रेवाल ने कहा कि नगर निगम शहर की जनता को साफ पानी तक मुहैया नहीं करवा पा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी गर्मी की शुरुआत होनी है और पहले से ही ऐसे हालात बन गए हैं। इससे साफ है कि आने वाले दिनों में लोगों को भारी संकट का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें -  Jalandhar CoronaVirus Update: जालंधर में दो डाक्टरों व दो पुलिस मुलाजिमों सहित 39 लोग संक्रमित

चंदन ग्रेवाल ने कहा कि नगर निगम को समय रहते ही कदम उठाने होंगे नहीं तो इसके नतीजे खतरनाक साबित हो सकते हैं। कांग्रेस नेता अमरीक बागड़ी ने कहा कि बार- बार शिकायत के बाद भी गंदे पानी की सप्लाई का फाल्ट नहीं ढूंढा जा रहा है। नकोदर रोड पर वडाला चौक के पास ट्रैफिक जाम से यातायात व्यवस्था चरमरा गई और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें -  जालंधर में सेंट्रल हलके में बने सबसे ज्यादा फ्लाईओवर व अंडरपास, चुनावों में ट्रंप कार्ड के रूप में होंगे उपयोग

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.