जहां मर्जी धरना, लोग परेशान; डीसी के आदेश के बावजूद कार्रवाई नहीं
रोजाना जिला प्रशासनिक कांप्लेक्स से लेकर संविधान चौक के बीच लगने वाले धरनों से आम लोग परेशान हो रहे हैं।
शाम सहगल, जालंधर
रोजाना जिला प्रशासनिक कांप्लेक्स से लेकर संविधान चौक के बीच लगने वाले धरनों से आम लोग परेशान हो रहे हैं। धरनों को लेकर जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित किए गए स्थलों को छोड़कर दूसरे स्थानों पर लगाए जाने वाले धरनों के लिए जिम्मेवार लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे यातायात घंटों प्रभावित रहता है।
जिला प्रशासन द्वारा धरना लगाने के लिए जिले में नौ स्थान घोषित किए गए हैं। बावजूद इसके जिले में कहीं पर भी धरना लगा दिया जाता है। जिला प्रशासन कहा कहना है कि नियम बनने के बाद इसे लागू करना पुलिस का काम है। वहीं पुलिस प्रशासन नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का दावा करता है। संविधान चौक पर धरने से लगा जाम, लोग हुए परेशान
पिछले एक सप्ताह से शहर के अति व्यस्त संविधान चौक में लगातार धरने लगाए जा रहे हैं। नियम के मुताबिक इस स्थान पर धरना नहीं लगाया जा सकता है। इसके बावजूद पुलिस धरना देने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। वीरवार को संविधान चौक में लगाए गए धरने के चलते राहगीरों को भीषण गर्मी के बीच परेशानियों से दो-चार होना पड़ा। पुलिस की मौजूदगी में धरना लगाया गया। इससे सड़कों पर घंटों तक जाम लगा रहा। निर्धारित स्थानों पर शांतिमय धरना लगाने की दी थी इजाजत
प्रशासन द्वारा जिले में निर्धारित किए गए नौ स्थानों पर केवल शांतिमय धरना लगाने की इजाजत दी गई थी। इसके लिए भी विरोध जताने से पहले मंजूरी लेनी पड़ती है। रोष जताने वालों को पुलिस कमिश्नर या संबंधित एसडीएम को लिखित में रोष जताने का कारण और नियमों का पालन करने के लिए पत्र देना पड़ता है। यह नियम 22 फरवरी से 22 अप्रैल तक लागू किया गया था। डीसी बोले, नियम बनाए हैं, लागू करना पुलिस का काम
डीसी घनश्याम थोरी का कहना है कि लोगों की परेशानी खत्म करने के लिए जिले में नौ स्थान धरनों के लिए घोषित किए गए हैं। इसके अलावा कहीं पर भी धरना लगाना नियमों के विपरीत है। नियम व कानून के उल्लंघन को रोकने का काम पुलिस का है। निर्धारित स्थानों से अलग धरना देने वालों पर होगी कार्रवाई : सीपी
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर बताते हैं कि नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थानों के अलावा कहीं पर भी रोड जाम या फिर धरना नहीं लगाया जा सकता। यह बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। धरने के ये नौ स्थान
- तहसील कांप्लेक्स के सामने पुडा ग्राउंड
- देश भगत यादगार हाल
- बर्ल्टन पार्क
- दशहरा ग्राउंड कैंट
- इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ग्राउंड करतारपुर
- दाना मंडी भोगपुर
- कपूरथला रोड नकोदर पश्चिमी क्षेत्र
- दाना मंडी गांव सैफावाला (फिल्लौर)
- नगर पंचायत कांप्लेक्स शाहकोट