Move to Jagran APP

बटाला के दबावाली गांव में पाठी की हत्या, श्री अखंड पाठ साहिब की ड्यूटी को लेकर हुआ था विवाद

बटाला के गांव दबावाली में पाठी कश्मीर सिंह का कत्ल कर दिया गया। कत्ल का कारण श्री अखंड पाठ साहिब की ड्यूटी को लेकर विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने पाठी हरभजन सिंह के बयान पर लखबीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

By Vinay KumarEdited By: Published: Sat, 08 Jan 2022 12:02 PM (IST)Updated: Sat, 08 Jan 2022 12:02 PM (IST)
बटाला के दबावाली गांव में पाठी की हत्या, श्री अखंड पाठ साहिब की ड्यूटी को लेकर हुआ था विवाद
बटाला में श्री अखंड पाठ साहिब की ड्यूटी को लेकर पाठी की हत्या कर दी गई।

जागरण संवाददाता, बटाला। बटाला के गांव दबावाली में पाठी कश्मीर सिंह का कत्ल कर दिया गया। कत्ल का कारण श्री अखंड पाठ साहिब की ड्यूटी को लेकर विवाद बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार गांव दबावाल में अवतार सिंह के घर पर लड़ीवार श्री अखंड पाठ साहिब चल रहा। शनिवार तड़क सार तीन बजे कश्मीर सिंह की श्री अखंड पाठ साहिब पढ़ने की ड्यूटी थी। लेकिन लखबीर जो कि खुद पाठी सिंह है, तीन बजे खुद पाठ करना चाहता था। पाठ की ड्यूटी को लेकर पाठी कश्मीर सिंह के साथ कहासुनी हो गई और बात हाथापाई पर उतर आई।

loksabha election banner

इस दौरान हुए झगड़े में लखबीर सिंह उर्फ बंटी ने पाठी सिंह कश्मीर सिंह पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। कश्मीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। थाना घनिए के बांगर पुलिस के एसएचओ लखविंदर सिंह ने बताया कि मौके पर पाठी हरभजन सिंह के बयान पर लखबीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और कश्मीर सिंह का शव पोस्टमार्टम के लिए बटाला सिविल अस्पताल कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है।

अवैध पिस्तौल और मैगजीन के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, बटाला : थाना फतेहगढ़ चूड़ियां की पुलिस ने शहीद भगत सिंह चौक में बाइक सवार युवाओं से एक अवैध पिस्तौल और मैगजीन बरामद की। तीनों आरोपितों में से दो को गिरफ्तार किया गया है। उनमें से एक आरोपित फरार हो गया। एसआइ रजिंदरपाल सिंह ने बताया कि छह जनवरी को आरोपितों को शक के आधार पर रोका गया। उसमें से एक आरोपित सावर सिंह वासी तलवंडी नाहर फरार हो गया व गुरप्रीत सिंह व मनप्रीत सिंह वासियाना चितौरगढ़ को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान एक अवैध पिस्तौल व मैगजीन बरामद की गई।

यह भी पढ़ें-  अमृतसर एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी, बर्मिंघम से लौटी फ्लाइट में 25 यात्री मिले कोरोना पाजिटिव


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.