इंग्लैंड की मशीन से जालंधर की सड़कों पर पैचवर्क
नगर निगम ने शहर की सड़कों की स्थिति को सुधारने के लिए नई पहल की है।
जागरण संवाददाता, जालंधर:
नगर निगम ने शहर की सड़कों की स्थिति को सुधारने के लिए नई पहल की है। इस पहल के तहत निगम ने इंग्लैंड की बनी मशीन से शहर की टूटी सड़कों पर पैच वर्क का ट्रायल किया है। यह मशीन विशेष रूप से ट्रायल के तौर पर मंगवाई गई है। अगर पैच की क्वालिटी ठीक रही तो नगर निगम इसे हायर कर सकता है या फिर इसकी खरीद पर विचार हो सकता है। सड़कों को पैच लगाने वाली यह मशीन करीब 1.50 करोड़ की है। पुरानी सब्जी मंडी चौक में इस मशीन से किए गए पैच वर्क से मेयर जगदीश राज राजा, गुरविदर सिंह बंटी नीलकंठ, जगदीश गग काफी प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि पैच वर्क बिल्कुल सड़क के लेवल का है। बंटी नीलकंठ ने कहा कि अगर यह पैच वर्क क्वालिटी में भी ठीक रहा तो ऐसी मशीन खरीदने पर विचार हो सकता है। उन्होंने कहा कि इससे नई सड़क निर्माण में राहत मिलेगी। खराब सड़कों को पैचवर्क करके नई बनाने के खर्च कम किया जा सकेगा।