Move to Jagran APP

Pargat Singh बोले- किसे मंत्री बनाना है और किसे नहीं, यह Navjot Sidhu से ऊपर का मामला

पंजाब कैबिनेट मंत्री परगट सिंह ने शुक्रवार को जालंधर में कहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू की नाराजगी का मामला सुलझ चुका है। वह कहीं नहीं जा रहे हैं। परगट ने अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़े करते हुए कहा कि नई सरकार है कुछ गलतियां हो जाती हैं।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Fri, 01 Oct 2021 11:46 AM (IST)Updated: Sat, 02 Oct 2021 08:47 AM (IST)
Pargat Singh बोले- किसे मंत्री बनाना है और किसे नहीं, यह Navjot Sidhu से ऊपर का मामला
जालंधर में शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए खेल एवं शिक्षा मंत्री परगट सिंह। जागरण

जासं, जालंधर। खेल एवं शिक्षा मंत्री परगट सिंह ने शुक्रवार को जालंधर में कहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू की नाराजगी का मामला सुलझ चुका है। वह कहीं नहीं जा रहे हैं। परगट ने अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़े करते हुए कहा कि नई सरकार है, कुछ गलतियां हो जाती हैं। इसे ठीक कर रहे हैं। राणा गुरजीत सिंह के मंत्रिमंडल में शामिल होने पर सिद्धू की नाराजगी पर परगट सिंह ने कहा कि किसे रखना है, किसे नहीं रखना है, यह उन से ऊपर का मामला है। बता दें कि कपूरथला के विधायक राणा गुरजीत को मंत्री बनाए जाने पर विवाद हो गया था। उनको दागी बताते हुए सुखपाल सिंह खैहरा सहित कई नेताओं ने सवाल उठाए थे।

loksabha election banner

कैबिनेट मंत्री परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस प्रधान पद से त्याग पत्र देने वाले नवजोत सिंह सिद्धू का करीबी माना जाता है। सिद्धू के पंजाब कांग्रेस का प्रधान बनने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाने की मुहिम में परगट सिंह ने आगे बढ़कर उनके विरोधियों को एकजुट किया था। नई सरकार में उन्हें खेल और शिक्षा मंत्रालय की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने परगट सिंह और राजा अमरिंदर सिंह वड़िंग की दो सदस्यीय कमेटी को त्याग पत्र देने वाले सिद्धू को मनाने का काम सौंपा है। 

जालंधर के मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने पहुंचे कैबिनेट मंत्री परगट सिंह।

खेल और शिक्षा को लेकर बनाएंगे नया माहौल

खेल एवं शिक्षा मंत्री ने कहा कि सभी सरकारी विभागों में काम कर रहे स्पोर्ट्स कोटे के अधिकारियों को एकजुट करेंगे। इनकी संख्या 11 हजार से अधिक है। इन्हें हर गांव में खेल को मजबूत करने के लिए तैनात करेंगे। परगट ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि काम करने के लिए सिर्फ 90 दिन का समय है, लेकिन इतने समय में भी खेल और शिक्षा को लेकर एक नया माहौल बनाया जा सकता है।

जालंधर के माडल टाउन स्थित गीता मंदिर माथा टेकने पहुंचे कैबिनेट मंत्री परगट सिंह।

उन्होंने कहा वह मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों से भी अपील कर चुके हैं कि वे अन्य विभागों के बजाय स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट में भर्ती को प्राथमिकता दें। परगट ने कहा कि शिक्षा में भी बड़े स्तर पर बदलाव की जरूरत है। युवाओं को समय के साथ चलाना जरूरी है।

यह भी पढ़ें - सरहिंद का युवक 600 ग्राम सोने की बेल्ट पहन दुबई से लौटा, अमृतसर एयरपोर्ट पर दबोचा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.