पेपर बैग मेकिग में डिप्स ने धाक जमाई
डीआरवी डीएवी स्कूल फिल्लौर में सहोदय इको फ्रेंडली पेपर बैग मेकिग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 29 Aug 2019 07:24 PM (IST)Updated: Thu, 29 Aug 2019 07:24 PM (IST)
जागरण संवाददाता, जालंधर : डीआरवी डीएवी स्कूल फिल्लौर में सहोदय इको फ्रेंडली पेपर बैग मेकिग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका विषय भारतीय त्यौहार रखा गया। इसमें सहोदय के 39 स्कूलों के 70 से अधिक छात्रों ने भाग लिया।
डिप्स स्कूल हरियाणा की छात्रा तनवीर कौर और रोहित कुमार ने इको फ्रेंडली दीपावली थीम के साथ पहला, डिप्स स्कूल भोगपुर की सिमरनप्रीत कौर और नवदीप कौर ने श्री कृष्ण जन्म पर पेपर बैग व श्री कृष्ण की बैकग्राउंड से दूसरा, डिप्स स्कूल उग्गी प्रभजोत कौर, तरनवीर सिंह ने माखन चोर कान्हा को बैग का रूप देकर तीसरा स्थान हासिल किया। एमडी तरविदर सिंह, सीएओ रमनीक सिंह, सीइओ मोनिका मंडोत्रा ने छात्रों को सम्मानित किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें