बंदी सिखों की रिहाई में अड़चन डालने वाली पार्टियों का करें विरोध : कमेटी
सिख तालमेल कमेटी के प्रमुख तेजिदर सिंह परदेसी ने बंदी सिखों को रिहा करने की मांग की है।
जागरण संवाददाता, जालंधर : सिख तालमेल कमेटी के प्रमुख तेजिदर सिंह परदेसी, हरपाल सिंह चड्ढा, हरप्रीत सिंह नीटू, गुरविदर सिंह सिद्धू, गुरदीप सिंह लक्की, हरप्रीत सिंह सोनू व विक्की खालसा ने कहा कि बंदी सिखों की रिहाई में अड़चन पैदा करने वाली राजनीतिक पार्टियों का सिख भाईचारे को डटकर विरोध करना चाहिए।
मंगलवार को जीटी रोड स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में तेजिदर सिंह परदेसी ने कहा कि सजा पूरी करने के बावजूद कानून तथा नियमों को दरकिनार कर बंदी सिखों को रिहा करने में आनाकानी की जा रही है। इससे विश्व भर के सिख समाज में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टियां बहुसंख्यकों की वोट लेने के लिए ऐसी हरकतों को अंजाम देती हैं। इससे सिख संगत की भावनाएं आहत हो रही हैं।
कमेटी ने समूह सिख भाईचारे को सियासी मतभेद से ऊपर उठकर बंदी सिखों की रिहाई के लिए आवाज बुलंद करने का आह्वान किया। इसके लिए श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह से भी अपील की गई है। बंदी सिखों की रिहाई के लिए व्यापक स्तर पर संघर्ष शुरू करने की मांग भी रखी गई है। सिख तालमेल कमेटी बंदी सिखों की रिहाई के लिए आंदोलन जारी रखेगी। बैठक में गुरजीत सिंह सतनामियां, हरपाल सिंह पाली चड्ढा, लखबीर सिंह लक्खा, मनमिदर सिंह भाटिया, गुरविदर सिंह नागी, हरप्रीत सिंह रोबिन, अमनदीप सिंह बग्गा, प्रभजोत सिंह खालसा, जतिंदर सिंह कोहली, हरजीत सिंह बाबा, सरबजीत सिंह कालड़ा, मनजीत सिंह विक्की, कुलदीप सिंह विरदी, पलविदर सिंह बाबा, अभिषेक सिंह, नवजोत सिंह विक्की, हरविदर सिंह चितकारा, अरविदर सिंह बबलू, सन्नी ओबराय, तेजिदर सिंह संत नगर, कमलजीत सिंह टोनी व अवतार सिंह भी मौजूद थे।