Move to Jagran APP

खिलाड़ी अपना शरीर फिट रखने के लिए रोजाना चार घंटे खेलते हैं हॉकी Jalandhar News

ओलंपियन सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट शुरू हो चुका है। टीमें जालंधर पहुंच चुकी है। खिलाड़ियों ने रोजाना सुबह एक घंटे अभ्यास शुरू कर दिया है।

By Edited By: Published: Sun, 13 Oct 2019 12:11 AM (IST)Updated: Sun, 13 Oct 2019 10:59 AM (IST)
खिलाड़ी अपना शरीर फिट रखने के लिए रोजाना चार घंटे खेलते हैं हॉकी Jalandhar News
खिलाड़ी अपना शरीर फिट रखने के लिए रोजाना चार घंटे खेलते हैं हॉकी Jalandhar News

जालंधर, जेएनएन। ओलंपियन सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट शुरू हो चुका है। टीमें जालंधर पहुंच चुकी है। खिलाड़ियों को होटलों में ठहराया गया है। टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने के लिए टीमें अभ्यास करने में जुट गई हैं। खिलाड़ी रोजाना स्ट्रेचिंग के साथ अभ्यास कर रहे हैं। वे सुबह छह बजे ही सुरजीत हॉकी स्टेडियम में अभ्यास करने के लिए आ जाते हैं।

loksabha election banner

खिलाड़ियों ने दैनिक जागरण से बात करते हुए कहा कि मैच खेलने से पहले मैदान की स्थिति के बारे में पता करना होता है। मैदान में लगी टर्फ स्लो है या फास्ट। खिलाड़ी को इसकी जानकारी होना जरूरी होता है। मैदान की टर्फ की स्थिति को देखकर मैच नीति तैयार होती है।

टूर्नामेंट में खेल रहे एयर फोर्स टीम के खिलाड़ी जतिंदर सिंह ने कहा कि शरीर को फिट रखने के लिए रोजाना अभ्यास के साथ योग करता हूं। डाइट का विशेष ख्याल रखा जाता है। मैच में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए अभ्यास करना जरूरी है।

खिलाड़ी सुखदेव सिंह ने कहा कि टूर्नामेंट से पहले अभ्यास जरूरी होता है। अगर टीम सीधा मैदान में खेलने के लिए उतरती है, तो खिलाड़ी के मसल में खिंचाव आ सकता है। इसलिए एक घंटा अभ्यास जरूरी है।

खिलाड़ी अजीत पंडित ने कहा कि शरीर को फिट रखने के लिए सुबह व शाम को हॉकी का अभ्यास करता हूं। जिम के साथ योग आसन किए जाएं तो शरीर को मजबूत बन जाता है। एक खिलाड़ी टीम के अंदर फिटनेस के कारण ही रहता है।

कारजविंदर सिंह ने कहा कि खेल कोई भी हो, शरीर फिट होना जरूरी है। शरीर फिट तभी रहता है जब आप किसी खेल के साथ कोई फिजिकल एक्टिविटी करते हैं। टीम के खिलाड़ी रोज चार घंटे हॉकी का अभ्यास करते हैं।

सुरजीत हॉकी एकेडमी के खिलाड़ी करणबीर सिंह ने कहा कि मैच खेलने से पहले अभ्यास जरूरी है। किसी भी खेल का कोच हो वह पहले अभ्यास करने के लिए कहता है। इसके बाद खिलाड़ियों को मैदान में उतरने के लिए कहता है, इसलिए जरूरी है कि शरीर को फिट रखने के लिए खेलें जरूर।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.