सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट के खिलाड़ियों ने खोला राज, शरीर को फिट रखने के लिए रोज करते हैं ये काम
टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने के लिए टीमें अभ्यास करने में जुट गई है। खिलाड़ी रोज अभ्यास कर रहे हैं। शरीर की स्ट्रेचिंग कर रहे हैं।
जेएनएन, जालंधर। ओलंपियन सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट शुरू हो चुका है। टीमें जालंधर पहुंच चुकी है। खिलाड़ियों को होटलों में ठहराया गया है। टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने के लिए टीमें अभ्यास करने में जुट गई है। खिलाड़ी रोज अभ्यास कर रहे हैं। शरीर की स्ट्रेचिंग कर रहे हैं। खिलाड़ी सुबह छह बजे सुरजीत हॉकी स्टेडियम में अभ्यास करने के लिए आ जाते हैं। हर खिलाड़ी टीमें बनाकर मैत्रीपूर्ण मैच खेल रहे हैं। खिलाड़ियों ने दैनिक जागरण से बात करते हुए कहा कि मैच खेलने से पहले मैदान की स्थिति के बारे में पता करना होता है। मैदान में लगी टर्फ स्लो है या फास्ट। खिलाड़ी को इसकी जानकारी होना जरूरी होता है। मैदान की टर्फ की स्थिति को देखकर मैच नीति तैयार होती है।
टूर्नामेंट में खेल रहे एयर फोर्स टीम के खिलाड़ी जतिंदर सिंह ने कहा कि शरीर को फिट रखने के लिए रोजाना अभ्यास करने के साथ योग करता हूं। डाइट का विशेष ख्याल रखा जाता है। मैच में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए अभ्यास करना जरूरी होता है। खिलाड़ी सुखदेव सिंह ने कहा कि टूर्नामेंट से पहले अभ्यास जरूरी होता है, अगर टीम सीधा मैदान में खेलने के लिए उतरती है, तो खिलाड़ी के मसल में खिंचाव आ सकती है। इसलिए एक घंटा अभ्यास जरूरी है।
खिलाड़ी अजीत पंडित ने कहा कि शरीर को फिट रखने के लिए सुबह व शाम को हॉकी का अभ्यास करता हूं। जिम के साथ योग आसन किए जाएं, तो शरीर को मजबूत बन जाता है। एक खिलाड़ी टीम के अंदर फिटनेस के कारण ही रहता है। कारजविंदर सिंह ने कहा कि खेल कोई भी हो, शरीर फिट होना जरूरी है। शरीर फिट तभी रहता है, अगर आप किसी खेल के साथ कोई फिजिकल एक्टिविटी करते हैं, तो शरीर फिट रहता है। टीम के खिलाड़ी रोज चार घंटे हॉकी का अभ्यास करते हैं। सुरजीत हॉकी एकेडमी के खिलाड़ी करणबीर सिंह ने कहा कि मैच खेलने से पहले अभ्यास जरूरी है। किसी भी खेल का कोच हो वह पहले अभ्यास करने के लिए कहता है। इसके बाद खिलाड़ियों को मैदान में उतरने के लिए कहता है, इसलिए जरूरी है कि शरीर को फिट रखने के लिए खेलें जरूर।