फाजिल्का में सेमनाले से मिला पुराना हैंड ग्रेनेड, इलाके में फैली दहशत; जांच में जुटी पुलिस
फाजिल्का में पुलिस को गांव मुठियांवाली के निकट से गुजरने वाले सेमनाले के किनारे से सर्च अभियान के दौरान पुराना हैंड ग्रेनेड मिला है। उक्त ग्रेनेड जिंदा हालत में होने के चलते इसके आसपास गट्टे लगाकर इसे सुरक्षित कर दिया गया है।
फाजिल्का [सवांद सूत्र]। पंजाब में विधानसभा चुनाव के चलते पुलिस द्वारा जगह-जगह सर्च अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत फाजिल्का पुलिस को आज सरहदी गांव मुठियांवाली के निकट से गुजरने वाले सेमनाले के किनारे से सर्च अभियान के दौरान पुराना हैंड ग्रेनेड मिला। उक्त ग्रेनेड जिंदा हालत में होने के चलते इसके आसपास गट्टे लगाकर इसे सुरक्षित कर दिया गया है, जबकि बम निरोधक टीम को जानकारी दे दी गई है, जो दोपहर तक यहां पहुंच जाएगी।
इस संबंधी डीएसपी फाजिल्का जोरा सिंह ने बताया कि पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस द्वारा यह सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। जिसके तहत गांव मुठियावाली के सेमनाले के निकट जब वह सर्च कर रहे थे तो उनको एक पुराना हैंड ग्रेनेड मिला। उन्होंने बताया कि उक्त हैंड ग्रेनेड जिंदा है, इसलिए मिट्टी के गट्टे लगाकर इसे कवर कर दिया गया है। साथ ही यहां पुलिस बल की भी तैनाती कर दी गई है। उन्होंने बताया कि समय समय पर इस सेमनाले की सफाई होती है, इसलिए सफाई के दौरान ही यह बाहर आया हो सकता है।
यह भी पढ़ें- पूर्व जेल मंत्री सरवन सिंह फिल्लौर और बेटे दमनवीर ने कहा कांग्रेस को गुडबाय, शिअद (संयुक्त) में होंगे शामिल
सदर थाना प्रभारी ने बताया कि यह ग्रेनेड काफी पुराना है। आशंका है कि यह भारत-पाक के युद्ध के दौरान का हो। फिलहाल बम निरोधक दस्ते को इसकी दे दी गई है और उनके द्वारा यहां आकर इसे नष्ट किया जाएगा। बता दें कि इससे पहले भी सरहदी क्षेत्र फाजिल्का के आसपास पुराने हैंड ग्रेनेड मिलते रहे हैं, जिनको बाहर से बम निरोधक टीक को बुलाकर नष्ट करवाया जाता रहा है।
यह भी पढ़ें- पंजाब चुनाव 2022 : जालंधर में आप को बड़ा झटका, डाक्टर्स विंग पंजाब के सह अध्यक्ष संजीव शर्मा ने दिया इस्तीफा
यह भी पढ़ें- फेसबुक पर फ्रेंड बना वाट्सएप नंबर लिया, फिर अश्लील वीडियो काल कर मांगे पैसे; युवक ने ऐसे बचाई जान