Move to Jagran APP

दैनिक यज्ञ के बाद माघ मास की आहुतियां डालना फलदायी : आर्य

आर्य समाज शहीद भगत सिंह नगर में समारोह का आयोजन रविवार को हुआ जिसका शुभारंभ हवन यज्ञ के साथ हुआ।

By JagranEdited By: Published: Sun, 31 Jan 2021 08:30 PM (IST)Updated: Sun, 31 Jan 2021 08:30 PM (IST)
दैनिक यज्ञ के बाद माघ मास की आहुतियां डालना फलदायी : आर्य
दैनिक यज्ञ के बाद माघ मास की आहुतियां डालना फलदायी : आर्य

जागरण संवाददाता, जालंधर : आर्य समाज शहीद भगत सिंह नगर में समारोह का आयोजन रविवार को हुआ, जिसका शुभारंभ हवन यज्ञ के साथ हुआ। कुबेर शर्मा और नंदिनी शर्मा मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए। आर्य समाज के पुरोहित धर्मेंद्र विद्यालंकार ने दैनिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ संपन्न करवाया।

loksabha election banner

इसके बाद आर्य समाज के भजन गायक सोनू भारती ने यज्ञ प्रार्थना संपन्न करवाई और प्रभु भक्ति के भजनों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। आर्य समाज के पुरोहित धर्मेंद्र विद्यालंकार ने माघ मास की विशेषताओं का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि माघ मास में गंगा सहित पवित्र नदियों में स्नान करने से मनुष्य का कल्याण होता है। इस माह में वस्त्र व अन्न का दान करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। आर्य समाज के प्रधान रणजीत आर्य ने कहा कि आर्य समाज में हवन यज्ञ को सबसे उत्तम माना गया है। उन्होंने कहा कि माघ मास के दौरान हवन यज्ञ में आहुतियां डालकर दोगुना फल प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने गायत्री मंत्र के पाठ का महत्व भी बताया। आर्य ने कहा कि भारतीय संस्कृति को जीवन में अपना कर धर्म की पालना की जा सकती है। इस मौके पर आर्य समाज के महामंत्री हर्ष लखनपाल ने मंच संचालन किया। इस मौके पर प्रवीण लखन पाल, भूपेंद्र उपाध्याय, चौधरी हरी चंद, ओम प्रकाश मेहता, अश्विन डोगरा, विजय चावला, ललित मोहन कालिया, सुरेंद्र खन्ना, मोहित खन्ना, रेवा खन्ना, अशोक धीर, वेद प्रकाश भाटिया, सुनीत भाटिया, संदीप अरोड़ा, अनिल मिश्रा, अमित सिंह, अर्चना मिश्रा, गीतिका अरोड़ा, रजनी सचदेवा राजीव व श्रद्धालु मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.