पार्षदों से राय लेकर ऑब्जर्वर बताएंगे कौन होगा मेयर
नगर निगम के मेयर पद के लिए ऑब्जर्वर पार्षदों की राय लेकर हाईकमान को कोई नाम बताएंगे।
जागरण संवाददाता, जालंधर : नगर निगम चुनावों के ठीक एक महीने बाद भी मेयर पद के लिए किसी के नाम पर फैसला नही हो पाया है। मेयर कौन होगा, इसके बारे मे पार्षदो की राय लेकर पार्टी की ओर से नियुक्त ऑब्जर्वर हाईकमान को बताएंगे। इसके बाद फैसला किया जाएगा। इसके लिए कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा और पंजाब प्रभारी अरुणा चौधरी को ऑब्जर्वर लगाया गया है।
सीएम कैप्टन अम¨रदर ¨सह, कांग्रेस प्रदेश प्रधान व सांसद सुनील जाखड़ और पंजाब मामलों की प्रभारी आशा कुमारी ने दिल्ली स्थित कपूरथला हाउस में कांग्रेस के सीनियर नेताओं के साथ लंबी बैठक की। बैठक में निर्णय लिया गया है कि नगर निगम के मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का फैसला ऑब्जर्वर की रिपोर्ट के बाद लिया जाएगा।
सुनील जाखड़ ने बैठक के बाद बताया कि मेयर और अन्य ओहदों पर चुनाव के लिए सीनियर नेता और केबिनेट मंत्री तृप्त रा¨जद्र ¨सह बाजवा और अरुणा चौधरी को ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। आने वाले दो तीन दिन में यह दोनों नगर निगमों जालंधर, पटियाला और अमृतसर के कांग्रेस के चुने गए पार्षदों से राय लेंगे। कितने पार्षद किस के पक्ष में राय देंगे, इसी आधार पर मेयर का चुनाव होगा।
मेयर मामले और कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत ¨सह मामले को लेकर मुख्यमंत्री अम¨रदर ¨सह, सुनील जाखड़ और आशा कुमारी दिल्ली में हैं। बुधवार को उनकी कांग्रेस के कुछ सीनियर नेताओं ने ही बैठक हो सकी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से इन नेताओं की बैठक वीरवार को होगी। राणा गुरजीत ¨सह के इस्तीफे के बारे में पूछने पर जाखड़ ने कहा कि बुधवार की बैठक में इस पर किसी तरह की चर्चा नही हुई। इस पर जो भी बात होगी, मुख्यमंत्री अम¨रदर ¨सह और राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के बीच होगी। राणा के इस्तीफे पर फैसला लेने का अधिकार केवल मुख्यमंत्री अम¨रदर ¨सह या फिर राहुल गांधी को है।
24 से पहले मेयर के नामो का एलान संभव
नगर निगमों के मेयरों का एलान कब तक हो जाएगा, इस पर सुनील जाखड़ ने कहा कि ऑब्जर्वरों की रिपोर्ट आने के बाद मेयरों के नामों का एलान कर दिया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि इसका एलान 24 जनवरी से पहले हो जाएगा।
जगदीश राजा और बलराज ठाकुर प्रमुख दावेदार
बता दें कि जालंधर में सीनियर कांग्रेसी और 1991 से लगातार नगर निगम चुनाव जीतते आ रहे जगदीश राजा मेयर पद के सबसे प्रबल दावेदार है। चार बार चुनाव जीत चुके बलराज ठाकुर भी दौड़ मे है। मेयर के नाम का एलान नही होने के कारण पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह भी नही हो पा रहा। चुनाव नतीजे आए महीना हो चुका है, पार्षद टकटकी लगाए बैठे हैं कि उनको नगर निगम हाउस में बैठने का मौका कब मिलेगा। नया निगम हाउस नही बनने से निगम प्रशासन भी सुस्त पड़ा है।