Move to Jagran APP

Jalandhar Today 7th December 2021 : सिविल अस्पताल में नर्सों की हड़ताल सुबह आठ बजे, जानिए और क्या खास है आज

जालंधर में शिक्षकों की ओर से धरना प्रदर्शन का सिलसिला भी जारी रहेगा। मंगलवार को सरकारी व गैर सरकारी सेंटरों में कोरोना को हराने के लिए सेहत विभाग की ओर से वैक्सीन लगाई जाएगी वहीं नर्सें एनएचएम तहसीलदार नायब तहसीलदार सेहत कर्मी व शिक्षाकर्मी हड़ताल पर रहेंगे।

By Vinay KumarEdited By: Published: Tue, 07 Dec 2021 07:21 AM (IST)Updated: Tue, 07 Dec 2021 07:21 AM (IST)
Jalandhar Today 7th December 2021 : सिविल अस्पताल में नर्सों की हड़ताल सुबह आठ बजे, जानिए और क्या खास है आज
जालंधर में सिविल अस्पताल में आज नर्सें हड़ताल पर रहेंगी।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं  07 दिसंबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है। शिक्षकों की ओर से धरना प्रदर्शन का सिलसिला भी जारी रहेगा। मंगलवार को सरकारी व गैर सरकारी सेंटरों में कोरोना को हराने  के लिए सेहत विभाग की ओर से वैक्सीन लगाई जाएगी, वहीं नर्सें, एनएचएम,तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सेहत कर्मी व शिक्षाकर्मी हड़ताल पर रहेंगे।

loksabha election banner

हवन यज्ञ

प्राचीन हनुमान मंदिर चौक सूदां में हवन यज्ञ सुबह सात बजे से।

हड़ताल

सिविल अस्पताल में नर्सों की हड़ताल सुबह आठ बजे से।

एनएचएम मुलाजिमों की हड़ताल सिविल अस्पताल में सुबह नौ बजे से।

डीएनबी विद्यार्थियों की हड़ताल सिविल अस्पताल में सुबह नौ बजे से।

वैक्सीन कैंप

सिविल अस्पताल में फ्री वैक्सीन कैंप सुबह 9 बजे।

सरकारी हेल्थ सेंटर गढ़ा में वैक्सीन कैंप सुबह 9 बजे से।

कीर्तन दरबार

गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब में कीर्तन दरबार सुबह 11 बजे से।

एफएंडसीसी बैठक

निगम के कांफ्रेस हाल में एफएंडसीसी बैठक दोपहर 3.30 बजे से।

होशियारपुर में यह रहेगा खास

धरना

गढ़दीवाला : कृषि सुधार कानून के विरोध में गन्ना संघर्ष कमेटी मानगढ़ के टोल प्लाजा पर धरने का 425वें दिन में प्रवेश।

टांडा उड़मुड़ : कृषि सुधार कानून के खिलाफ चौलांग टोल प्लाजा पर दोआबा किसान कमेटी व इलाके के किसानों का धरना 431वें दिन में प्रवेश, रोष प्रदर्शन समय सुबह 10 बजे।

गढ़शंकर : मास्टर बलवीर सिंह व मक्खन सिंह पारोवाल की अध्यक्षता में कुलहिंदू किसान सभा द्वारा रोष धरना निरंतर 393वें दिन जारी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.