शहरवासियाें काे झटका, जालंधर नगर निगम तीन की बजाए छह महीने के पानी के बिल भेजगा
काेराेना संकट के बीच बिल जारी ना कि जाने के कारण रिकवरी सुस्त हो गई थी। नगर निगम के ज्यादातर डिपार्टमेंट लॉग डाउन के कारण बंद रहे हैं
जालंधर, जेएनएन। नगर निगम का वाटर सप्लाई डिपार्टमेंट अप्रैल से लेकर जून महीने तक के पहले क्वार्टर के पानी और सीवरेज के बिल नहीं जारी कर सका है। नगर निगम हर तीन महीने बाद करीब 17 से 18 करोड रुपए के बिल जारी करता है जिसमें से करीब 40% के हिसाब से अाठ करोड रुपये तक की रिकवरी ही हो पाती है।
इस बार यह बिल जारी ना कि जाने के कारण रिकवरी सुस्त हो गई है। नगर निगम के ज्यादातर डिपार्टमेंट लॉग डाउन के कारण बंद रहे हैं और सिर्फ 50 फीसद स्टाफ ही आ रहा है। ऐसे में नगर निगम के लिए आर्थिक तंगी और बढ़ सकती है।
आखिरी तारीख अक्टूबर की रहेगी
नगर निगम ने तय किया है कि छह महीने के बीच एक साथ जारी किए जाएंगे और इसको जमा करवाने की आखिरी तारीख अक्टूबर महीने की रहेगी। लोगों के लिए यह मुश्किल रहेगी कि उनके लिए दो बिल एक साथ जमा करवाने होंगे।
नगर निगम के वाटर सप्लाई बिलिंग डिपार्टमेंट के सुपरिटेंडेंट मनीष दुग्गल ने कहा कि लॉकडाउन के कारण स्टाफ की कमी रही और बिल वितरित करना भी आसान नहीं था ऐसे में तय किया गया है कि अब छह महीने का बिल एक साथ भेजा जाएगा लेकिन इसके जमा कराने का समय 31 अक्टूबर ही रहेगा।