अब जालंधर की महिलाओं को भी तेजी से चपेट में ले रहा है कोरोना, 33 फीसद तक पहुंचा आंकड़ा
जालंधर में बुधवार 16 सितंबर को सामने आए 210 नए कोरोना संक्रमण मामलों में महिलाओं की संख्या 58 पाई गई है।
जालंधर [कमल किशोर]। पिछले कुछ दिनों से सेहत विभाग ने टेस्टों की संख्या बढ़ा दी है। इसलिए रोजाना काफी संख्या में संक्रमित मिल रहे हैं। रिपोर्ट में सामने आया है कि अब कोरोना महिलाओं को तेजी से अपना शिकार बना रहा है। जिले में पिछले दो दिन में मिले मामलों में 33 फीसद महिलाएं कोरोना की चपेट में आईं हैं। बुधवार, 16 सितंबर को सामने आए 210 नए कोरोना संक्रमण मामलों में ही महिलाओं की संख्या 58 पाई गई है।
इस बारे में डॉ. परविंदर बजाज का कहना है कि महिलाओं में कई बार हार्मोंंज में बदलाव के कारण या फिर अधिक तनाव लेने के कारण उनकी प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। इसी कारण वे कोरोना की चपेट में अधिक आ रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं सेहत विभाग की ओर से जारी गाइडलाइंस का पालन करके वायरस से बच सकती हैं।
एक से 15 सितंबर कर पॉजिटिव आई महिलाएं
तिथि कुल मरीज महिलाएं फीसद
1 सिंतबर 185 67 36.81
2 सितंबर 147 55 37.41
3 सितंबर 178 60 33.70
4 सितंबर 243 71 24.69
5 सितंबर 206 60 29.12
6 सितंबर 241 54 22.40
7 सितंबर 256 59 23.40
8 सितंबर 206 62 30.09
9 सितंबर 261 71 27.20
10 सितंबर 215 57 26.51
11 सितंबर 230 63 29.30
12 सितंबर 364 182 49.45
13 सितंबर 338 81 23.96
14 सितंबर 234 93 39.70
15 सितंंबर 268 89 33.20
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें