Youth Congress Election: नामांकन करने वालों की लिस्ट अभी फाइनल नहीं, देर रात तक भरे पत्र Jalandhar News
Youth congress Election जालंधर देहात से जिला प्रधान और विधानसभा के लिए कुल 23 नामांकन आए हैं। जालंधर शहरी के लिए नाम अभी तक फाइनल नहीं हुए हैं।
जालंधर, जेएनएन। यूथ कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव के लिए नामांकन के लिए तय समय खत्म होने के एक दिन बाद भी सोमवार देर रात तक नामांकन जारी रहा। शहरी और देहाती इकाइयों के जिला प्रधानों और विधानसभा हलका प्रधानों व महासचिव के पद के लिए नामांकन करने वालों की लिस्ट पूरी तरह से फाइनल नहीं हो पाई है। जालंधर देहात से जिला प्रधान और विधानसभा के लिए कुल 23 नामांकन आए हैं। जालंधर शहरी के लिए नाम अभी तक फाइनल नहीं हुए हैं।
जालंधर अर्बन यूनिट के प्रधान पद के लिए अंगद दत्ता, परमजीत सिंह बल, राजेश अग्निहोत्री, दीपक खोसला ने दावेदारी पेश की है। जालंधर देहाती इकाई के प्रधान पद के लिए लिए हनी जोशी, मनवीर सिंह, मनवीर सिंह चीमा, उर्वशी कंडा ने नामांकन किया है। उर्वशी कंडा शहर और देहात में एक मात्र महिला उम्मीदवार हैं। उर्वशी कंडा ने नकोदर विधानसभा हलका के प्रधान पद और जालंधर देहाती के जिला महासचिव पद के लिए भी नामांकन दाखिल किया है। जालंधर शहरी के महासचिव पद के लिए बाब मल्होत्रा और चरणप्रीत ने भी दावा पेश किया है।
जालंधर कैंट विधानसभा हलके के लिए अखिल सूरी और रणदीप सिंह संधू प्रधान पद के लिए मैदान में हो सकते हैं। जालंधर वेस्ट में पारुल अरोड़ा ने प्रधान पद के लिए नामांकन किया है जबकि चंदन सहदेव ने महासचिव पद के लिए कागज दाखिल किए हैं। जालंधर सेंट्रल में प्रवीण कुमार का नाम प्रधान पद के लिए सामने आया है।
नकोदर विधानसभा हलका प्रधान के लिए पांच उम्मीदवार मैदान में हो सकते हैं इनमें उर्वशी कंडा, जतिन कुमार, गगनदीप सिंह हरमन राज सिंह और मोहित शामिल हैं। आदमपुर में मेहल कुमार और प्रदीप कुमार ने नामांकन दाखिल किया है।
करतारपुर से दमनप्रीत सिंह शाहकोट से खुशदीप सिंह और फिलौर से नवीन शर्मा और नवतेज सिंह ने नामांकन दाखिल किए हैं। यूथ कांग्रेस चुनाव के लिए जालंधर के चुनाव अधिकारी मनीष टैगोर का कहना है कि ऑनलाइन सिस्टम होने के कारण प्रक्रिया पूरी होने में समय लग रहा है और जालंधर शहरी के लिए हुए नामांकन की सूची मंगलवार तक ही फाइनल हो पाएगी।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें