Move to Jagran APP

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले नए राजनीतिक समीकरण, मिलकर नई पार्टी बनाएंगे ढींडसा व ब्रह्मपुरा

New political equations in Punjab पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में नए चुनावी समीकरण बन रहे हैं। अकाली दल डेमोक्रेटिक और अकाली दल टकसाली ने 2022 के विधानसभा चुनाव में एक होने के संकेत दिए हैं।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Tue, 13 Apr 2021 08:25 AM (IST)Updated: Tue, 13 Apr 2021 08:25 AM (IST)
पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले नए राजनीतिक समीकरण, मिलकर नई पार्टी बनाएंगे ढींडसा व ब्रह्मपुरा
सुखदेव सिंह ढींडसा व रणजीत ब्रह्मपुरा की फाइल फोटो।

जेएनएन, तरनतारन। New political equations in Punjab: पंजाब में वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले नए राजनीतिक समीकरण बन रहे हैं। अकाली दल डेमोक्रेटिक और अकाली दल टकसाली ने 2022 के विधानसभा चुनाव में एक होने के संकेत दिए हैं। पार्टी नेताओं के अनुसार दोनों दल जल्द ही एक हो जाएंगे और पार्टी का नया नाम सोचने के लिए तीन सदस्यों की कमेटी भी बना दी गई है।

loksabha election banner

गत दिवस शिअद (डी) के प्रधान सुखदेव सिंह ढींडसा और शिअद (टकसाली) के प्रधान रणजीत ब्रह्मपुरा ने बैठक कर एक होने पर सहमति जताई। पार्टी सूत्रों के अनुसार पूर्व डिप्टी स्पीकर बीर दविंदर सिंह ने दोनों दलों को एक करने के लिए प्रयास कर रहे थे। ब्रह्मपुरा ने दैनिक जागरण के साथ बात करते हुए कहा कि पंजाब के भले के लिए यह एकता का समय है ताकि सुखबीर बादल को पंजाब की सत्ता में आने से रोका जा सके।

उन्होंने कहा कि पंजाब को तीसरा दल दिया जा रहा है, ताकि कांग्रेस दोबारा सत्ता में न आ सके। दोनों दलों के एक होने के बाद पार्टी का नया नाम जल्द फाइनल कर लिया जाएगा। नई पार्टी का नाम तय करने के लिए पूर्व विधायक उजागर सिंह वडाली, एसजीपीसी सदस्य महिंदर सिंह हुसैनपुर और करनैल सिंह पीर मोहम्मद पर आधारित कमेटी बनाई गई है।

सूत्रों का दावा है कि नई पार्टी के प्रधान राज्यसभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींडसा होंगे और रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा पार्टी के सरपरस्त होंगे। हालांकि अभी किसी नेता ने इसकी पुष्टि नहीं की है। बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव में शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए पूर्व सांसद रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा ने अकाली दल टकसाली का गठन किया था।

वहीं, राज्यसभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींडसा ने भी शिअद से अलग होकर शिरोमणि अकाली दल डेमोक्रेटिक का गठन किया था। अब शिअद (डेमोक्रेटिक) की आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन की चर्चा भी चल रही है, लेकिन विधानसभा में विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा दावा कर चुके हैं कि शिअद (डेमोक्रेटिक) का आप के साथ गठजोड़ नहीं होगा बल्कि यह पार्टी आप में ही शामिल होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.