Move to Jagran APP

तरनतारन में भतीजे ने बनाई नहाते समय वीडियो, फिर करने लगा ब्लैकमेल, जबरन किया दुष्कर्म

एक 20 वर्षीय युवक ने अपनी 24 वर्षीय चाची का नहाते समय वीडियो बना दी और फिर उसे ब्लैकमेल करने लगा। तीन दिन पूर्व भतीजे ने चाची से जबरन दुष्कर्म किया। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस में दे दी है।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Thu, 15 Jul 2021 03:45 PM (IST)Updated: Thu, 15 Jul 2021 03:45 PM (IST)
तरनतारन में भतीजे ने बनाई नहाते समय वीडियो, फिर करने लगा ब्लैकमेल, जबरन किया दुष्कर्म
भतीजे ने चाची की वीडियो बनाने के बाद किया दुष्कर्म। सांकेतिक फोटो

जागरण संवाददाता, तरनतारन। जिले के एक गांव में एक 20 वर्षीय युवक ने अपनी ही चाची की नहाते समय अश्लील वीडियो बनाई और ब्लैकमेल करते हुए उससे जबरन दुष्कर्म किया। जब भतीजा उसे लगातार ब्लैकमेल करने लगा तो महिला ने तंग आकर उसका विरोध करना शुरू कर दिया।  सोमवार रात विरोध किया तो आरोपित ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके साथ मारपीट भी की है। पीडि़त महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर है।

loksabha election banner

24 वर्षीय पीड़िता के मुताबिक उसकी दो बेटियां हैं। उसका पति बिजली मैकेनिक है। धान की रोपाई के सीजन में वह अकसर रात को देर से घर को लौटता है। महिला ने बताया कि जेठानी ने रसौली का आपरेशन कराया था। वह दो माह पूर्व जेठानी का हालचाल जानने के लिए उनके घर पर आई थी। इसी दौरान 20 वर्षीय भतीजे ने नहाते समय उसकी वीडियो बना दी।

महिला के मुताबिक इसके बाद भतीजे ने उसे इस वीडियो के बारे में बताया तो उसे बहुत गुस्सा आया। उसने वीडियो डीलीट करने को कहा, लेकिन वह नहीं माना। उल्टा उसे ब्लैकमेल करने लगा। कहा कि अगर उसने उसकी बात नहीं मानी तो वह इसे वायरल कर देगा।

महिला का कहना है कि जब वह उनके यहां से अपने घर लौटने लगी तो भतीजे ने उसके दोनों मासूम बच्चों को जान से मारने की धमकियां दी। मूलरूप पर छत्तीसगढ़ की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि सोमवार की रात वह अपने दोनों बच्चों के साथ सो रही थी। इसी दौरान आरोपित आया और मारपीट करके उसके साथ दुष्कर्म किया। डीएसपी सुच्चा सिंह बल्ल ने बताया कि थाना वैरोंवाल की महिला सब इंस्पेक्टर सुमनप्रीत कौर ने मौके पर जाकर पीड़िता के बयान दर्ज कर गत दिवस आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपित फरार है।  पुलिस का कहना है कि आरोपित को पकड़ने के लिए छापामारी की जा रही है। 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.