एचएमवी में एनसीसी रिपब्लिक डे कैंप शुरू
एचएमवी में जालंधर ग्रुप का एनसीसी रिपब्लिक डे कैंप शुरू हो गया है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 06:01 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 06:01 PM (IST)
जासं, जालंधर : एचएमवी में जालंधर ग्रुप का एनसीसी रिपब्लिक डे कैंप शुरू हो गया है। यह कैंप एक महीने चलेगा, जिसके लिए 25 कैडेट्स का चयन किया गया है। इस दौरान कैडेट्स को सुबह आठ से शाम चार बजे तक ट्रेनिग दी जाएगी। इस दौरान कैडेट्स को ड्रिल, फायरिंग व लीडरशिप आदि विशेषताओं के जरिए परखा जाएगा। यह कैंप ब्रिगेडियर अद्वितीय मदान के दिशा-निर्देश में चलेगा, जिसमें जालंधर सहित कपूरथला, होशियारपुर और फगवाड़ा के कैडेट्स भाग ले रहे हैं। इनमें से चयनित कैडेट मित्र देशों के साथ यूथ एक्सचेंज कार्यक्रम में भाग लेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें