Move to Jagran APP

देवर और उसके दोस्त से करवाया था पति का कत्ल, एक माह बाद सुलझी गुत्थी

नवदीप फोन पर सुखदेव से कहती थी कि उसका तलाक हो गया है वह कुछ करे ताकि दोनों साथ रह सकें।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Sun, 19 Apr 2020 02:29 PM (IST)Updated: Sun, 19 Apr 2020 02:29 PM (IST)
देवर और उसके दोस्त से करवाया था पति का कत्ल, एक माह बाद सुलझी गुत्थी
देवर और उसके दोस्त से करवाया था पति का कत्ल, एक माह बाद सुलझी गुत्थी

नवांशहर/जालंधर, जेएनएन। जिला पुलिस ने एक माह पहले प्रेम संबंधों में पति का कत्ल करवाने वाली महिला, उसके प्रेमी देवर व उसके दोस्त को गिरफ्तार कर तीनों आरोपितों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस के अनुसार 21 मार्च की रात को मुकंदपुर रोड गहिल मजारी में पुली के पास जोरावर सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी रसूलपुर थाना फिल्लौर (जालंधर) का शव बरामद हुआ था। शव पर तेजधार हथियारों के निशान थे। जोरावर की पत्नी नवदीप कौर के बयान के आधार पर धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया था।

loksabha election banner

एसएसपी अलका मीणा ने बताया कि मामले की जांच के बाद पता चला कि जोरावर (37) की पत्नी नवदीप के अपने पति की मौसी के लड़के सुखदेव निवासी गांव भारद्वाजियां थाना नूरमहल (जालंधर) के साथ प्रेम संबंध थे। सुखदेव का अपनी पत्नी इंदरजीत कौर के साथ फरवरी 2020 में तलाक हो गया था। वह साइप्रस में रहता था और वहीं से नवदीप के साथ फोन पर बात करता था। नवदीप फोन पर सुखदेव को यह कहती थी कि जोरावर ज्यादा नशा करता है व उसने अपनी उम्र कम बता कर उसके साथ धोखे से शादी की है जबकि वह उससे 10-11 साल बड़ा है। वह कहती थी कि सुखदेव का तो तलाक हो गया है अगर वह कोई हल कर दे तो वह दोनों एक हो जाएंगे। 10 मार्च 2020 को जब सुखदेव साइप्रस से इंडिया आया तो नवदीप ने उसे बताया कि 21 मार्च को उनके मामा की लड़की की शादी है। शादी में मौका देखकर वह उसके पति को शराब पिलाकर रास्ते से हटा सकता है। इससे किसी को शक भी नहीं होगा।

नवदीप के कहने पर सुखदेव ने जोरावर को रास्ते से हटाने के लिए अपने दोस्त दलजिंदर सिंह से साजिश रची कि 20 मार्च जागो कार्यक्रम में जोरावर सिंह गांव गौंसल में आएगा जहां उसका कत्ल कर देंगे। सुखदेव सिंह भी अपने माता-पिता और अपने साथी दलजिंदर के साथ गांव में ही मौजूद था जिसने रात को जागो के कार्यक्रम दौरान साजिश के मुताबिक जोरावर सिंह को ज्यादा शराब पिलाई। रात 8:30 बजे वह उसे घूमने के बहाने बाहर ले गया। जब वह मुकंदपुर रोड गांव गहिल मजारी की पुली के पास पहुंचे तो सुखदेव ने चाकू से शराब के नशे में चूर जोरावर पर वार करके उसे मौत के घाट उतार दिया। मारने के बात जेब से उसका मोबाइल  पर्स जिसमें 2200 रुपए थे वह भी निकाल लिए।

इसके बाद सुखदेव सिंह ने बनाई हुई योजना मुताबिक अपने साथी दलजिंदर सिंह को फोन करके मोटरसाइकिल मंगवाया व उसके साथ बैठकर गांव गौसल में ही अपने रिश्तेदारों के पुराने घर पहुंच गया। सुखदेव के कपड़ों पर खून लगा हुआ था। कपड़े धोकर व अन्य कपड़े पहन कर वह दोबारा शादी में शामिल हो गया।

कॉल डिटेल्स से पकड़े गए आरोपित

पुलिस के अनुसार शक के आधार पर मृतक की पत्नी की कॉल डिटेल्स निकलवाई गई, जिसमें उसकी रोजाना आरोपित सुखदेव के साथ रोजाना बात होती थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपितों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस अब उनका रिमांड हासिल कर वारदात में प्रयोग किए गए हथियार व मोबाइल फोन को बरामद करेगी। 

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन की शर्तों में रियायत, श्रमिकों से 12 घंटे काम ले सकेंगे फैक्टरी मालिक

यह भी पढ़ें: हैलो... राजकुमार.. मैं पेट्रोलियम मंत्री बोल रहा हूं... कैसे हो, धर्मेंद्र प्रधान ने किया डिलीवरी ब्वाय से संवाद 

यह भी पढ़ें: SHO ने थाने में निर्वस्त्र कर बनाई वीडियो, DGP बोले- आरोप सही, फिरोजपुर रेंज में किया तबादला 

यह भी पढ़ें: गेहूं खरीद से अर्थव्यवस्था को गति, 26,600 करोड़ के कैश क्रेडिट लिमिट को मंजूरी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.