Move to Jagran APP

नवजोत सिंह सिद्धू इंटरनेट मीडिया पर प्रचार में सबसे आगे, सुनील दत्ती ने 2017 से नहीं डाली पोस्ट

Punjab Chunav 2022 पंजाब विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी मतदाताओं को रिझाने लुभाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। इस बीच चुनाव आयोग की निगाहें भी इन पर हैं। चुनावी रैलियों व जनसभाओं पर रोक की वजह से अब प्रत्याशियों के पास अपनी बात रखने का इंटरनेट मीडिया विकल्प है।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Tue, 18 Jan 2022 09:55 AM (IST)Updated: Tue, 18 Jan 2022 10:34 AM (IST)
नवजोत सिंह सिद्धू इंटरनेट मीडिया पर प्रचार में सबसे आगे, सुनील दत्ती ने 2017 से नहीं डाली पोस्ट
Punjab Chunav 2022 नवजोत सिंह सिद्धू के फेसबुक पर 16.94 लाख और ट्विटर पर 10 लाख फालोअर्स हैं। सांकेतिक चित्र।

नितिन धीमान, अमृतसर। पंजाब विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद सियासी हलकों का पारा चढ़ गया है। पार्टी प्रत्याशी मतदाताओं को रिझाने, लुभाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। इस बीच चुनाव आयोग की निगाहें भी इन पर हैं। चुनावी रैलियों व जनसभाओं पर रोक की वजह से अब प्रत्याशियों के पास अपनी बात रखने का इंटरनेट मीडिया विकल्प है। प्रत्याशी मतदाताओं को अपनी सोशल साइट्स पर जोड़कर अपनी बात उन तक पहुंचाने को प्रयासरत हैं। शहर की पांच विधानसभा सीटों में कांग्रेस प्रत्याशियों के इंटरनेट मीडिया अकाउंट्स की दैनिक जागरण ने पड़ताल की है। इसमें पाया कि नवजोत सिंह सिद्धू ही इंटरनेट मीडिया पर अधिक सक्रिय हैैं और उन्हीं के सर्वाधिक ट्विटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज पर फालोअर्स हैं। बता दें कि पंजाब में 20 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। परिणाम दस मार्च को घोषित किए जाएंगे।

prime article banner

नवजोत सिंह सिद्धू, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

विधानसभा हलका पूर्वी से प्रत्याशी

ट्विटर: 10 लाख फालोअर्स

इंस्टाग्राम : 1.62 लाख फालोअर्स

फेसबुक: 16.94 लाख फालोअर्स

सिद्धू के ट्विटर से एक दिन में दो से तीन ट्वीट हो रहे

इंटरनेट मीडिया पर नवजोत सिंह सिद्धू सर्वाधिक सक्रिय हैं। उनके ट्विटर हैंडल पर एक दिन में दो से तीन ट्वीट किए जा रहे हैं। सिद्धू ट्वीट के माध्यम से पंजाब माडल की बात करते हैं। उनके ट्विटर पर दस लाख फालोअर्स हैं। अमृतसर ईस्ट से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रहे सिद्धू पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष व पूर्व क्रिकेटर हैं। यही वजह है कि उनके फालोअर्स की गिनती शेष प्रत्याशियों से कहीं ज्यादा है। इंस्टाग्राम पर सिद्धू के एक लाख 62 हजार फालोअर्स हैं। इन दिनों सिद्धू व उनकी टीम इंटरनेट मीडिया पर धड़ाधड़ पोस्ट कर अधिक से अधिक लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही है। फेसबुक पेज पर नवजोत के साथ 16 लाख 94 हजार 687 फालोअर्स जुड़े हैं। इन दिनों नवजोत इन सोशल साइट्स पर टीवी इंटरव्यू की क्लिपिंग अपलोड कर रहे हैं।

डा. राजकुमार वेरका, विधानसभा हलका पश्चिम

ट्विटर: 969 फालोअर्स

इंस्टाग्राम : 788 फालोअर्स

फेसबुक: 20486 फालोअर्स

फेसबुक पर अधिक सक्रिय, रोज एक पोस्ट डाल रहे

पश्चिम विधानसभा हलके से कांग्रेस प्रत्याशी डा. राजकुमार वेरका इंटरनेट मीडिया पर खासे सक्रिय हैं। पंजाब कैबिनेट के निवर्तमान मंत्री डा. राजकुमार के फेसबुक पेज पर 20486 फालोअर्स हैं। इस पर प्रतिदिन औसतन एक पोस्ट की जा रही है। इंस्टाग्राम पर 788 फालोअर्स हैं। इस पर अपने पक्ष में मतदाताओं को वोट करने की अपील की जा रही है। ट्विटर अकाउंट पर 969 फालोअर्स हैं। हालांकि इस पर 6 अक्टूबर 2020 के बाद अपडेट नहीं किया गया।

सुनील दत्ती, विधानसभा हलका उत्तरी से प्रत्याशी

ट्विटर: 302 फालोअर्स

इंस्टाग्राम : 3387 फालोअर्स

इतने सक्रिय नहीं, ट्विटर पर फरवरी 2017 के बाद कोई पोस्ट नहीं की

विधानसभा क्षेत्र उत्तरी से दूसरी बार कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रहे निवर्तमान विधायक सुनील दत्ती इंटरनेट मीडिया पर सक्रिय नहीं है। उनके फालोअर्स की संख्या भी ज्यादा नहीं है। ट्विटर पर दत्ती के महज 302 फालोअर्स हैं। इस सोशल नेटवर्किंग साइट पर दत्ती ने 3 फरवरी 2017 के बाद कोई पोस्ट नहीं की। यानी विधानसभा चुनाव 2017 के आसपास उन्होंने कुछ पोस्ट की थीं। इसके बाद निष्क्रिय हैं। हां, इंस्टाग्राम पर 3387 फालोअर्स हैं, पर 16 नवंबर 2021 के बाद इस पर पर भी टीम दत्ती या सुनील दत्ती ने कुछ पोस्ट नहीं किया। हालांकि फेसबुक पर वह सक्रिय नहीं हैैं। उन्होंने प्रोफाइल को फ्रेंड्स के लिए भी लाक किया हुआ है।

ओमप्रकाश सोनी, विधानसभा हलका केंद्रीय से प्रत्याशी

ट्विटर: 814 फालोअर्स

इंस्टाग्राम : 1137 फालोअर्स

इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोज तीन से चार अपडेट कर रहे

फेसबुक की बात करें तो विधानसभा क्षेत्र केंद्रीय से तीसरी बार कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रहे निवर्तमान उपमुख्यमंत्री ओमप्रकाश सोनी के ट्विटर अकाउंट पर 814 फालोअर्स हैं। ट्विटर हैंडल पर सोनी ने पिछले साल 26 जनवरी को देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी थी। इसके बाद इसे आपरेट नहीं किया गया। पंजाब कैबिनेट में सबसे सशक्त माने जाते ओमप्रकाश सोनी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 1137 फालोअर्स हैं। इस साइट पर प्रतिदिन तीन से चार अपडेट किए जा रहे हैं। सोनी की इंटरनेट मीडिया टीम उनके द्वारा किए गए कार्यों को साइट पर अपडेट रही हैं।

इंद्रबीर सिंह बुलारिया, विधानसभा हलका दक्षिण

ट्विटर: 3143 फालोअर्स

इंस्टाग्राम : 12883 फालोअर्स

बुलारिया ने इंस्टाग्राम सक्रिय, टिकट मिलने के बाद डाली पोस्ट

विधानसभा क्षेत्र दक्षिण से कांग्रेस प्रत्याशी इंद्रबीर सिंह बुलारिया के इंस्टाग्राम पर 12883 फालोअर्स हैं। इंस्टाग्राम में बुलारिया लगातार सक्रिय हैं। टिकट मिलने के बाद उन्होंने हाईकमान का शुक्रिया अदा करते हुए पोस्ट अपलोड की। इसके बाद मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। वहीं ट्विटर पर उनके 3143 फालोअर्स हैं। इस पर भी उन्होंने अंतिम पोस्ट टिकट मिलने के बाद की है, जिसमें हाईकमान का धन्यवाद व मतदाताओं का समर्थन मांगा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.