Move to Jagran APP

स्टूडेंट्स ने लिया संकल्प, शहर को स्मार्ट बनाने के लिए बदलेंगे लोगों की सोच

प्रेमचंद मारकंडा एसडी कॉलेज की एक हजार से ज्यादा छात्राओं ने माय सिटी-माय लव अभियान के तहत शहर के लोगों की सोच बदलने का संकल्प लिया।

By Edited By: Published: Tue, 22 Jan 2019 01:14 AM (IST)Updated: Tue, 22 Jan 2019 10:48 AM (IST)
स्टूडेंट्स ने लिया संकल्प, शहर को स्मार्ट बनाने के लिए बदलेंगे लोगों की सोच
स्टूडेंट्स ने लिया संकल्प, शहर को स्मार्ट बनाने के लिए बदलेंगे लोगों की सोच

जेएनएन, जालंधर। प्रेमचंद मारकंडा एसडी कॉलेज की एक हजार से ज्यादा छात्राओं ने 'माय सिटी-माय लव' अभियान के तहत शहर के लोगों की सोच बदलने का संकल्प लिया। छात्राओं ने संकल्प लिया कि हम इस अभियान को सफल बनाने के लिए शहरवासियों को भावनात्मक रूप से शहर से जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगे। शहरवासियों में इस हद तक अलख जलाई जाएगी कि हर व्यक्ति में अपने शहर को सुंदर रखने का जज्बा दिखे। अगर कोई इसे बदसूरत बनाने का प्रयास करता है, तो इसका दर्द वो महसूस कर पाएं। इस पूरे आयोजन की व्यवस्था कॉलेज की हेड गर्ल व सिटी लवर्स टीम की सक्रिय सदस्य कृतिका मागो, यूथ क्लब प्रधान मनमीत कौर, ग्राफिक्स डिजायनर ईशा ने संभाला। कॉलेज की डीन गीता काहलों ने मंच संचालन किया।सिटी लवर्स की टीम की ओर से समाजसेवी संदीप बाधवा, फैशन एडवाइजर शैलजा शर्मा, मेकअप आर्टिस्ट सौरभ कुमार ने कॉलेज प्रबंधन का तहे दिल से धन्यवाद किया।

loksabha election banner

नारे लगाकर छात्राओं में भरा जोश

अभियान को गति देने वाले बॉलीवुड के लीडिंग कोरियोग्राफर गगुन बेदी, बॉलीवुड मेकअप आर्टिस्ट सौरभ कुमार, बॉलीवुड फैशन डिजाइनर शैलजा शर्मा व सूफी सिस्टर्स भूमिका, काम्या, जिंदगी, समाजसेवी संदीप वधवा की मौजूदगी में छात्राओं ने यह संकल्प लिया। कोरियोग्राफर गगुन बेदी ने माय-सिटी माय लव के नारे लगवाकर छात्राओं में जोश भरा। सूफी सिस्टर्स ने छात्राओं की मांग पर लोक संगीत सुनाए। उन्होंने कहा कि अब शहर के लिए कुछ करने की बारी है। उसमें सिटी लवर्स की टीम के साथ वे कंधे के कंधा मिलाकर अहम भूमिका निभाएंगी।

प्रिंसिपल डॉ. किरण ने दिया मदद का भरोसा

इस मौके पर प्रिंसिपल डॉ. किरण अरोड़ा ने भरोसा दिया कि सिटी लवर्स के इस अभियान में वे हर संभव मदद करेंगी, जहां भी जिस स्तर पर लोगों में शहर की बेहतरी के लिए काम करने का मौका मिलेगा, सिटी लवर्स की टीम के साथ खड़े होकर वे सक्रिय भूमिका निभाएंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.