Move to Jagran APP

सुश्रावक रत्न मुस्कान जैन को जैन संतो ने किया सम्मानित

सुश्रावक रत्न से अलंकृत धर्म प्रचारक मुस्कान जैन को बेहतर सेवाएं देने पर जैन संतों द्वारा सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 03 Aug 2020 06:10 AM (IST)Updated: Mon, 03 Aug 2020 06:10 AM (IST)
सुश्रावक रत्न मुस्कान जैन को जैन संतो ने किया सम्मानित
सुश्रावक रत्न मुस्कान जैन को जैन संतो ने किया सम्मानित

जागरण संवाददाता, जालंधर

loksabha election banner

सुश्रावक रत्न से अलंकृत धर्म प्रचारक मुस्कान जैन को बेहतर सेवाएं देने पर जैन संतों द्वारा सम्मानित किया गया। होशियारपुर से विराजे परम श्रद्धेय जितेंद्र मुनि महाराज ठाणा-5 के सानिध्य में मुस्कान जैन को सम्मानित किया गया। समारोह का आगाज नवकार महामंत्र के साथ किया गया।

इस दौरान संत महाराज ने कहा कि जैन धर्म के प्रचार के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास किए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बच्चों को जैन धर्म का ज्ञान देना बहुत जरूरी है। मुस्कान जैन द्वारा धर्म के प्रचार के लिए किए जा रहे प्रयास अति सराहनीय हैं। श्री महावीर जैन सभा जैन कॉलोनी के प्रधान नरेंद्र जैन तथा महामंत्री अशोक जैन ने कहा कि समाज के बच्चों को जैन धर्म का ज्ञान देने के लिए साहित्य के वितरण के साथ-साथ उन्हें प्रोत्साहित किए जाने की जरूरत है। मुस्कान जैन द्वारा तैयार किए गए धार्मिक साहित्य से कई तरह का ज्ञान हासिल होता है। इस अवसर पर उनके साथ प्रभास मुनि जी महाराज के अलावा चतुर्मास कमेटी के उप चेयरमैन रवि जैन, स्थानक प्रबंधक तथा अशोक जैन व प्रभास मुनि महाराज मौजूद थे।

श्रीराम मंदिर के भूमिपूजन पर सभी को गर्व : बिल्ला

संस, गोराया : अयोध्या में पांच अगस्त को भव्य मंदिर के निर्माण कार्य के शुभारंभ को लेकर खुशी जाहिर करते शिवसेना बाल ठाकरे के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राजिदर बिल्ला ने कहा कि इस क्षण का हर भारतवासी इंतजार कर रहा था। अब इस निर्माण कार्य के शुभारंभ की घड़ी नजदीक आने पर हर भारतवासी को गर्व है। श्रीराम का जन्म किसी धर्म विशेष के लोगों को नहीं, बल्कि पूरी मानवता को धर्म का पाठ पढ़ाता है। इसलिए प्रभु श्रीराम हिदुओं के ही नहीं, पूरी मानवता के आराध्य हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.