साली की हत्या तथा सास व पत्नी को अधमरा कर जहरीला केमिकल पीया
ससुराल में पत्नी की हत्या के लिए पहुंचे पति के रास्ते में जब साली आई तो उसने उसकी हत्या कर दी। इसके बाद पत्नी व सास को अधमरा कर दिया।
जेएनएन, जालंधर। पत्नी के साथ न रहने पर दुबई से लौटे लद्देवाल निवासी अशोक कुमार ने ससुराल रायपुर जाकर साली राज कौर की चाकू मारकर हत्या कर दी तथा पत्नी व सास को अधमरा कर दिया। वह पत्नी की हत्या करने ससुराल गया था, लेकिन पहले साली मिल गई तथा उसने चाकू देख शोर मचा दिया। वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद उसने जहरीला केमिकल पी लिया। पत्नी व सास के साथ ही उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अशोक कुमार पर पुलिस ने हत्या का केस भी दर्ज किया है।
लद्देवाली निवासी अशोक कुमार की शादी 13 साल पहले जसविंदर कौर (38) से हुई थी। जसविंदर की बड़ी बहन राज कौर के पति जसवंत सिंह की कई साल पहले मौत होने पर वह अपनी मां चरन कौर (65) के साथ रायपुर बल्ला में रह रही थी। अशोक दुबई में प्राइवेट नौकरी करता था। शादी के कुछ साल बाद से ही जसङ्क्षवदर कौर बेटे इंदरजीत के साथ मां व बहन राज संग रायपुर में रह रही थी।
घर में राज की सबसे बड़ी बहन भीरो के बेटे जीता को बचपन से ही गोद लेने पर वह भी साथ रहता है। चरन कौर के गांव में ही तीन घर व दूध का काम है। बेटे आत्माराम और सोढ़ीराम ग्रीस में हैं। रुपये भेजते रहने से परिवार का खर्चा चलता है। मकसूदां थाने के एसएचओ जसविंदर सिंह ने बताया कि जसविंदर और अशोक की आपस में बनती नहीं थी। इसके चलते दोनों में विवाद बना रहता था। लोगों के मुताबिक तीन माह पहले भी अशोक घर आया था, तब गेट न खोलने के कारण वह गाली गलौज कर चला गया था।
गत दोपहर पशुओं का काम कर लौटी राज कौर कमरे में आराम कर रही थी। चरन कौर किचन में थी, जबकि जसविंदर अपने सामने वाले घर में थी। डेढ़ बजे अशोक चाकू लेकर घर में घुसा। देखते ही राज कौर के चिल्लाने पर अशोक ने पहले उसकी गर्दन फिर सिर और कंधे पर चाकू से वार किए। चीखें सुनकर बचाने दौड़ी जसविंदर कौर के चेहरे व कंधे पर चाकू से वार कर दिए, सास चरन कौर बीच-बचाव करने आई तो उसके सिर पर वार कर उसे जमीन पर गिरा दिया। वारदात के बाद अशोक ने जहरीला केमिकल पी लिया।
लोगों ने उसके उल्टियां करने पर उसे कमरे में बंद कर दिया। साथ ही तीनों को लेकर कपूर अस्पताल लेकर दौड़े। रास्ते में राज कौर ने दम तोड़ दिया। बाकी दोनों को आइसीयू में भर्ती कराया। इधर सूचना के करीब पौन घंटे बाद पहुंची पुलिस ने मौके पर छानबीन के बाद आरोपी अशोक को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।
एसएचओ जसङ्क्षवदर ने बताया कि भांजे जीता के बयान पर अशोक पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। वारदात के वक्त जीता चाचा के घर पर गया था, जिससे वह बच गया। पुलिस ने भांजे जीत के बयान पर अशोक पर हत्या का केस दर्ज किया है।
यह भी पढ़ेंः कार सवार चार युवकों ने दो बहनों को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म