Move to Jagran APP

जालंधर के आदमपुर में पेड़ से लटकता मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर में आदमपुर के गांव भोजेवाल में मंगलवार सुबह एक महिला का शव पेड़ से लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह सैर करने के लिए निकले लोगों ने शव को देखा तो तुरंत थाना आदमपुर की पुलिस को सूचित कर दिया।

By Vikas_KumarEdited By: Published: Tue, 27 Apr 2021 12:26 PM (IST)Updated: Tue, 27 Apr 2021 08:47 PM (IST)
जालंधर के आदमपुर में पेड़ से लटकता मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस
जालंधर के आदमपुर में महिला का शव पेड़ से लटकता मिला।

जालंधर, जेएनएन। जालंधर में आदमपुर के गांव भोजेवाल में मंगलवार सुबह एक महिला का शव पेड़ से लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह सैर करने के लिए निकले लोगों ने शव को देखा तो तुरंत थाना आदमपुर की पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव उतारा। मृतका की उम्र करीब 35 वर्ष की लग रही थी। पुलिस ने महिला की पहचान करवाने के लिए आसपास के कई गांवों से लोगों को बुलाया लेकिन महिला की पहचान नहीं हो पाई। ऐसे में शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक सिविल अस्पताल में रखवाया जाएगा।

loksabha election banner

डीएसपी आदमपुर हरिंदर सिंह मान ने बताया कि महिला के बारे में आसपास के कई गांव के लोगों से पूछा गया लेकिन किसी ने उसकी पहचान नहीं की। फिलहाल धारा 174 के तहत कार्रवाई कर जांच शुरु कर दी गई है और जल्द ही महिला की पहचान करवा कर मामले के बारे में पता लगाया जाएगा कि महिला ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या कर शव को लटकाया गया है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.