आज फिर कैंसिल हुई आदमपुर-मुंबई की फ्लाइट, वीरवार को सुबह जालंधर में छाई धुंध बनी वजह
सप्ताह में मात्र 2 दिन समय पर संचालित होने के बाद मुंबई-आदमपुर-मुंबई सेक्टर की स्पाइसजेट फ्लाइट वीरवार को फिर से कैंसिल कर देनी पड़ी है। पंजाब के दोआबा क्षेत्र में वीरवार सुबह से ही छाई धुंध ही संभवत फ्लाइट के कैंसिल होने की वजह बनी है।
जालंधर, जेएनएन। सप्ताह में मात्र 2 दिन समय पर संचालित होने के बाद मुंबई-आदमपुर-मुंबई सेक्टर की स्पाइसजेट फ्लाइट वीरवार को फिर से कैंसिल कर देनी पड़ी है। पंजाब के दोआबा क्षेत्र में वीरवार सुबह से ही छाई धुंध ही संभवत फ्लाइट के कैंसिल होने की वजह बनी है। बीते रविवार एवं मंगलवार को बादल छाए रहने और बारिश के चलते धुंध नहीं पड़ी थी और मुंबई की फ्लाइट समय पर संचालित हो गई थी, लेकिन वीरवार को एक बार फिर से क्षेत्र में धुंध ने अपना प्रकोप दिखा दिया है, जिसकी वजह से फ्लाइट को भी कैंसिल कर देना पड़ा है।
मुंबई सेक्टर की फ्लाइट की टाइमिंग को बदलाव ना करना ही फ्लाइट के बार-बार कैंसिल होने की मुख्य वजह बन रहा है फ्लाइट को समय पर संचालित किए करने के लिए फ्लाइट के टाइम में तब्दीली को अति जरूरी बताया जा रहा है। वजह यह है कि फ्लाइट 10 बजे आदमपुर में लैंड करती है और 10:20 पर वापस मुंबई के लिए उड़ान भरती है। इस दौरान क्षेत्र में घनी धुंध छाई रहती है। मांग की जा रही है कि फ्लाइट के संचालन में लगभग दो घंटे की देरी कर दी जाए, ताकि फ्लाइट का संचालन प्रभावित न हो सके। बीती 25 नवंबर से शुरू हुई मुंबई सेक्टर की फ्लाइट धुंध की वजह से कई बार प्रभावित हुई है।
मुंबई फ्लाइट का संचालन सप्ताह में चार दिन (मंगलवा, वीरवार तथा शनिवार एवं रविवार) किया जाता है। अब फ्लाइट का संचालन शनिवार को संभव हो पाएगा। वीरवार को दिल्ली की फ्लाइट भी संचालित नहीं होगी। शेड्यूल के मुताबिक दिल्ली की फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन (शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार) को संचालित की जाती है।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें