Move to Jagran APP

मुंबई-आदमपुर फ्लाइट में यात्रियों की कम संख्या बन रही चुनौती, न्यूनतम खर्च भी नहीं हो पा रहा पूरा

जालंधर में आदमपुर से मुंबई के लिए रवाना होने वाली फ्लाइट में तो यात्रियों की अच्छी खासी संख्या रहती है लेकिन मुंबई से आदमपुर वाली फ्लाइट में यात्रियों की संख्या 20 का आंकड़ा पार नहीं कर पाई। यात्रियों की कम संख्या संचालन के लिए चुनौती बनती दिखाई दे रही है।

By Vinay KumarEdited By: Published: Tue, 01 Dec 2020 09:51 AM (IST)Updated: Tue, 01 Dec 2020 09:51 AM (IST)
मुंबई-आदमपुर फ्लाइट में यात्रियों की कम संख्या बन रही चुनौती, न्यूनतम खर्च भी नहीं हो पा रहा पूरा
मुंबई-आदमपुर फ्लाइट में यात्रियों की बेहद संचालन के लिए बनी चुनौती। (जागरण)

जालंधर [मनुपाल शर्मा]। मुंबई-आदमपुर फ्लाइट में यात्रियों की बेहद कम संख्या अब संचालन के लिए चुनौती बनती दिखाई दे रही है। आदमपुर से मुंबई के लिए रवाना होने वाली फ्लाइट में तो यात्रियों की अच्छी खासी संख्या रहती है, लेकिन मुंबई से आदमपुर आने वाली फ्लाइट में यात्रियों की संख्या फिलहाल 20 का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है।

loksabha election banner

आदमपुर-मुंबई सेक्टर में फ्लाइट का संचालन निजी एयरलाइन स्पाइसजेट की तरफ से किया जा रहा है। निजी एयरलाइन किसी भी सेक्टर में फ्लाइट को चालू रखने के लिए न्यूनतम खर्च पूरा होने को लेकर बेहद गंभीर रहती हैं। एक अनुमान के मुताबिक विमान की कुल क्षमता के लगभग 70 फीसद यात्री फ्लाइट का न्यूनतम खर्च पूरा करने के लिए बेहद जरूरी होते हैं।

मुंबई-आदमपुर सेक्टर की लगभग तीन घंटे लंबी फ्लाइट में मौजूदा समय में 25 फीसद से भी कम यात्री ही उपलब्ध हो पा रहे हैं। जाहिर सी बात है इतने यात्रियों से फ्लाइट का खर्च भी पूरा नहीं हो पा रहा है ऐसे में फ्लाइट का संचालन एक बड़ी चुनौती है हालांकि इस बात की संभावना व्यक्त की जा रही है कि धीरे-धीरे लोगों को फ्लाइट के संचालन संबंधी पता चलेगा तो संभवतः यात्रियों की संख्या में इजाफा भी होगा। अगर यह संभावना अमलीजामा पहन लेती है, फिर तो फ्लाइट के संचालन में कोई परेशानी नहीं होगी। वरना फ्लाइट का संचालन चालू रख पाना एक चुनौती जरूर बना रहेगा। हालांकि दिल्ली-आदमपुर- दिल्ली सेक्टर में यात्रियों का आवागमन उत्साहजनक बना हुआ है, जिससे फ्लाइट के लगातार चालू रहने की संभावनाएं प्रबल नजर आ रही है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.