Move to Jagran APP

शहीदी जोड़ मेले में बोले सीएम चन्नी- फतेहगढ़ साहिब से चमकौर साहिब तक बनेगा माता गुजरी मार्ग नेशनल हाईवे

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी फतेहगढ़ साहिब में बाबा जोरावर सिंह बाबा फतेह सिंह और माता गुजरी जी की अतुलनीय शहादत को समर्पित वार्षिक शहीदी जोड़ मेल में पहुंचे। मुख्यमंत्री ने पंगत में बैठकर लंगर खाया और बाद में गुरुद्वारा साहिब के बाहर लंगर में की सेवा भी की।

By Vinay KumarEdited By: Published: Mon, 27 Dec 2021 01:00 PM (IST)Updated: Mon, 27 Dec 2021 04:35 PM (IST)
शहीदी जोड़ मेले में बोले सीएम चन्नी- फतेहगढ़ साहिब से चमकौर साहिब तक बनेगा माता गुजरी मार्ग नेशनल हाईवे
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में संगत को लंगर वितिरत करते हुए। (सौ.डीपीआरओ)

जागरण टीम, फतेहगढ़ साहिब। फतेहगढ़ साहिब में शहीद बाबा संगत सिंह का स्मारक बनाया जाएगा। यह घोषणा मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बाबा जोरावर सिंह, बाबा फतेह सिंह और माता गुजरी जी की अतुलनीय शहादत को समर्पित वार्षिक शहीदी जोड़ मेल में दूसरे दिन पहुंचने के बाद कही। उन्होंने कहा कि बाबा संगत सिंह चमकौर साहिब में शहीद हुए थे और उनका पार्थिव शरीर चमकौर साहिब से यहां लाया गया था। उन्होंने गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में माथा टेका।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री ने कहा कि होशियारपुर मुख्य मार्ग को सड़क से चमकौर साहिब तक जोड़ने वाले सर्किट का नाम माता गुजरी जी मार्ग रखा गया है और इसे राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने के लिए प्रधानमंत्री को पत्र भी लिखा गया है। सिख कैदियों की रिहाई के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने उन कैदियों की रिहाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है जिन्होंने अपनी सजा पूरी कर ली है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पंगत में बैठकर लंगर खाया और बाद में गुरुद्वारा साहिब के बाहर लंगर में की सेवा भी की।

इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ फतेहगढ़ साहिब विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुलजीत सिंह नागरा व उनकी पत्नी मनदीप कौर नागरा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष सूद, डीसी पूनमदीप कौर, एसएसपी संदीप गोयल, गुरुद्वारा साहिब के प्रबंधक गुरदीप सिंह कंग और अन्य उपस्थित थे।

Koo App

Punjab Government led by Chief Minister Charanjit Singh Channi pays glowing tributes to the Sarbansdani Dasmesh Pita Sri Guru Gobind Singh Ji’s Younger Sahibzadas, Baba Zorawar Singh Ji and Baba Fateh Singh Ji, and his revered mother Mata Gujri Ji on their supreme sacrifice.

View attached media content - CMO Punjab (@CMOPb) 27 Dec 2021

Koo App

#matagujriji

View attached media content - Bharat Bhushan Ashu (@Ashumla) 27 Dec 2021

Koo App

राष्ट्र, धर्म एवं मानवता के लिए बलिदान देने वाले गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह जी, साहिबजादे बाबा फ़तेह सिंह जी और माता गुजरी जी के बलिदान को समर्पित साहिबजादा दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

View attached media content - Manohar Lal (@manoharlalbjp) 27 Dec 2021

Koo App

7 ਅਤੇ 9 ਸਾਲ ਦੀ ਸਭ ਤੋਂ ਛੋਟੀ ਉਮਰ ਦੇ ਸ਼ਹੀਦ, ਦਸ਼ਮੇਸ਼ ਪਿਤਾ ਧੰਨ ਧੰਨ ਸਾਹਿਬ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗੋਬਿੰਦ ਸਿੰਘ ਜੀ ਦੇ ਲਾਲ ਸਾਹਿਬਜ਼ਾਦਾ ਬਾਬਾ ਜ਼ੋਰਾਵਰ ਸਿੰਘ ਜੀ ਅਤੇ ਸਾਹਿਬਜ਼ਾਦਾ ਬਾਬਾ ਫਤਿਹ ਸਿੰਘ ਜੀ ਦੀ ਅਦੁੱਤੀ ਤੇ ਮਹਾਨ ਸ਼ਹਾਦਤ ਨੂੰ ਕੋਟਿ ਕੋਟਿ ਪ੍ਰਣਾਮ।

View attached media content - Gurkirat Singh (@mlagurkirat_singh) 27 Dec 2021

Koo App

ਨਿੱਕੀ ਉਮਰੇ ਵੱਡੇ ਹੌਂਸਲੇ ਦਾ ਇਤਿਹਾਸ ਲਿਖਣ ਵਾਲੇ, ਛੋਟੇ ਸਾਹਿਬਜ਼ਾਦਿਆਂ ਦੀ ਲਾਸਾਨੀ ਸ਼ਹਾਦਤ ਨੂੰ ਕੇਸਰੀ ਪ੍ਰਣਾਮ। ਸਿੱਖ ਇਤਿਹਾਸ ਦੀ ਅਮਰ ਗਾਥਾ ਸਿਰਜਣ ਵਾਲੇ ਸਾਹਿਬਜ਼ਾਦਾ ਬਾਬਾ ਜ਼ੋਰਾਵਰ ਸਿੰਘ ਜੀ, ਬਾਬਾ ਫ਼ਤਿਹ ਸਿੰਘ ਜੀ ਅਤੇ ’ਸਿੱਦਕ ਦੀ ਮੂਰਤ’ ਮਾਤਾ ਗੁਜਰੀ ਜੀ ਦੀ ਸ਼ਹਾਦਤ ਨੂੰ ਕੋਟਿ-ਕੋਟਿ ਪ੍ਰਣਾਮ। #ChotteSahibzade #MataGujriJi

View attached media content - Shiromani Akali Dal (@Shiromani_Akali_Dal) 27 Dec 2021

चन्नी के विस क्षेत्र खरड़ में नर्सो की महारैली कल

ज्वाइंट एक्शन नर्सेज कमेटी पंजाब एंड यूटी चंडीगढ़ के बैनर तले समस्त पंजाब और चंडीगढ़ की नर्सो की ओर से कल मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के विधानसभा क्षेत्र खरड़ में रैली कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। नर्सेज की मुख्य मांगों में पांचवे पे कमीश्न की टाइपोग्राफिकल गलती को दुरूस्त करके पे कमीशन को 2006 से लागू किया जाना शामिल है। इसकी वजह से नई रिक्रूटमेंट में नई ज्वाइनिंग पर 29,200 रुपये की सैलरी देना नर्सेज के साथ धोखा है। सभी जगह नर्सेज का ग्रेड पे 4,600 रुपये है और पंजाब सरकार ने नर्सेज को 2,800 ग्रेड पे पर लाकर रख दिया है। इसी प्रकार नई ज्वाइनिंग के लिए सैलरी, केंद्र की तर्ज पर 44,900 रुपये बनती है, जोकि 29,200 रुपये पर लाकर रख दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.