संजय गांधी नगर में चाय बनाते समय घर में लगी आग, मां-बेटा झुलसे
सुरेंद्र ने अपनी मां को साथ ही लगती गली में फोन रिचार्ज करने के लिए भेज दिया था। उसके जाने के बाद वह चाय बनाने लगा कि अचानक घर में आग लग गई।
जालंधर, जेएनएन। यहां के संजय गांधी नगर में मां-बेटा चाय बनाते समय आग लगने से झुलस गए। दोनों के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है जहां बेटे की हालत नाजुक बताई गई है।
संजय गांधी नगर में पिछले काफी समय बंद पड़े रेस्टोरेंट के कमरों को पिछले 15 वर्षों से किराये पर दे रखा है। इसमें चाय बनाने वाला एक लड़का और उसकी मां रहते हैं। घटना की जानकारी देते हुए लड़के की भाभी रीता देवी ने बताया कि वह सब्जी विक्रेता है। सोमवार सुबह वह मंडी में सब्जी लेने के लिए गई हुई थी तो पीछे से उसका देवर सुरेंद्र कुमार (20 वर्ष) और उसकी सास लखिया देवी, उम्र 60 वर्ष, कमरे में थे।
जालंधरः संजय गांधी नगर में घर में आग लगने से झुलसी लखिया देवी।
सुरेंद्र ने अपनी मां को साथ ही लगती गली में फोन रिचार्ज करने के लिए भेज दिया था। उसके जाने के बाद वह चाय बनाने लगा कि अचानक घर में आग लग गई। जब मां घर पहुंची और उसे बचाने की कोशिश की तो वह भी चपेट में आ गई। मौके पर काउंसलर रवि सैनी ने फायर ब्रिगेड को फोन कर बुलाया और थाना आठ के चौकी इंचार्ज को सूचित किया l
हादसे में सुरेंद्र बुरी तरह से जख्मी हो गया है जबकि लखिया देवी भी कई जगह झुलस गई है। उनका मुंह जल गया और उनका अस्पताल में उपचार किया गया है। वहीं, निजी अस्पताल में दाखिल सुरेंद्र की हालत को डॉक्टरों ने नाजुक बताया है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें