विधायक गुरप्रताप सिंह वडाला जालंधर देहाती इकाई और मन्नन शहरी इकाई के अध्यक्ष नियुक्त
शिरोमणि अकाली दल का ढांचा भंग कर दिया गया था और उसके बाद से ही वडाला और मन्नन कार्यवाहक प्रधान के रूप में काम कर रहे थे। वडाला और मन्नन की दोबारा ताजपोशी पर कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल का आभार जताया है।
जालंधर, जेएनएन। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने विधायक गुरप्रताप सिंह वडाला को जालंधर देहाती इकाई और कुलवंत सिंह मन्नन को जालंधर शहरी इकाई का दोबारा अध्यक्ष नियुक्त किया है। शिरोमणि अकाली दल का ढांचा भंग कर दिया गया था और उसके बाद से ही वडाला और मन्नन कार्यवाहक प्रधान के रूप में काम कर रहे थे। दोनों ही नेताओं को उनकी पिछली कारगुजारी के आधार पर दोबारा प्रधान पद की जिम्मेवारी दी गई है।
वडाला और मन्नन की दोबारा ताजपोशी पर कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल का आभार जताया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दोनों नेताओं को यह निर्देश भी दिया है कि जल्द से जल्द अपनी टीमों का गठन भी कर दें।