जालंधर में विधायक बेरी ने दिए धर्मशाला के लिए दो लाख, हिमाचल जनहित सभा ने करवाया कार्यक्रम
जालंधर में हिमाचल कॉलोनी में धर्मशाला का निर्माण करने के लिए विधायक राजेंद्र बेरी ने दो लाख रूपये की ग्रांट देने की घोषणा की। इस उपलक्ष्य में हिमाचल जनहित सभा की ओर से कॉलोनी में एक सादे कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जागरण संवादाता, जालंधर। जालंधर में हिमाचल कॉलोनी में धर्मशाला का निर्माण करने के लिए विधायक राजेंद्र बेरी ने दो लाख रूपये की ग्रांट देने की घोषणा की। इस उपलक्ष्य में हिमाचल जनहित सभा की ओर से कॉलोनी में एक सादे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक राजेंद्र बेरी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इलाका पार्षद शमशेर सिंह खैहरा विशेष अतिथि थे। मुख्य अतिथि विधायक राजेंद्र बेरी ने सभा की ओर से किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने धर्मशाला के निर्माण हेतु 2 लाख का चेक दिया। इस अवसर पर सभा के महासचिव ओपी जामवाल ने आए हुए मेहमानों का स्वागत किया और विधायक राजेन्द्र बेरी एवं पार्षद शमशेर खैहरा का आभार व्यक्त किया। प्रधान पीडी शर्मा व एडवोकेट हंस राज ने मेहमानों को सम्मानित किया। इस अवसर पर बीआर गुलेरिया, सतपाल शर्मा, मिंटू, शामा ठाकुर, व्यास, विहारी, अविनाश शर्मा, शिव कुमार के अलावा इलाका निवासी उपस्थित थे।
नईम खान बने लॉयर काउंसिल के सचिव
जागरण संवाददाता, जालंधर : एडवोकेट नईम खान को आल इंडिया लॉयर (वकील) काउंसिल पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ का सचिव नियुक्त किया गया है। आल इंडिया लॉयर काउंसिल के राष्ट्रीय महासचिव व वरिष्ठ एडवोकेट सरफुद्दीन व आरएस बैंस की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में संपन्न हुई बैठक में उक्त फैसला लिया गया। नईम खान को जरूरतमंदों को कानूनी सेवाएं देने व संविधान की रक्षा के लिए किए जा कार्यों के चलते उन्हें उक्त जिम्मेदारी दी गई है। नईम खान ने कहा कि संस्था के बैनर तले धक्केशाही का शिकार हो रहे लोगों को इंसाफ दिलवाने के लिए प्रयास होंगे। संस्था के राष्ट्रीय प्रधान सेवानिवृत जस्टिस रविंदर सिंह व महासचिव वरिष्ठ एडवोकेट सरफुद्दीन साहब ने संस्था की गतिविधियों के बारे में बताया।