Move to Jagran APP

पंजाब के गुरदासपुर में साले को बंधक बना उसकी गर्भवती पत्नी से जीजा ने किया दुष्कर्म

पंजाब के बटाला में एक व्यक्ति जबरन अपने साले के घर में घुस गया। वहां उसने साले से मारपीट की और फिर उसे घर में ही बंधक बना दिया। इसके बाद आरोपित ने उसकी पत्नी से जबरन दुष्कर्म किया।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Fri, 02 Apr 2021 01:22 PM (IST)Updated: Fri, 02 Apr 2021 01:22 PM (IST)
पंजाब के गुरदासपुर में साले को बंधक बना उसकी गर्भवती पत्नी से जीजा ने किया दुष्कर्म
गुरदासपुर में साले को बंधक बना उसकी पत्नी से दुष्कर्म। सांकेतिक फोटो

जेएनएन, बटाला [गुरदासपुर]। पंजाब के बटाला स्थित एक गांव में एक व्यक्ति ने अपने साले को बंधक बना दिया और फिर उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। व्यक्ति की पत्नी तीन वर्ष से मायके में अपने भाई के पास थी। इसी को लेकर अक्सर विवाद रहता था। आरोपित जबरन अन्य साथियों के साथ अपने साले के घर में घुसा और उससे मारपीट की। इसके बाद जबरन उसकी पत्नी को हवस का शिकार बनाया। पीड़िता चार माह के गर्भ से है।

loksabha election banner

घायल साले व उसकी पत्नी को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने आरोपित जीजा व उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घायल व्यक्ति ने बताया कि उसकी बहन की शादी 2002 में हुई थी। वर्ष 2015 से उसकी बहन का अपने पति के साथ झगड़ा चल रहा है। तीन माह से उसकी बहन उसके पास अपने मायके में रह रही है। उसने बताया कि उसका जीजा उसकी बहन का फोटो व फोन नंबर सोशल मीडिया पर डाला करता था। इसकी शिकायत पुलिस की भी दी थी।

घायल के मुताबिक इसी रंजिश में उसका जीजा ने अपने साथ दो अज्ञात साथियों को लेकर बुधवार की देर रात करीब एक बजे दीवार फांदकर उसके घर में घुस आया। उसने तेजधार हथियारों के साथ उस पर हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। इसके बाद उसे बंधक बनाकर उसकी चार माह की गर्भवती पत्नी के साथ दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें: कोविड प्रोटोकाल तोड़ा तो पंजाब में लग सकती हैं और पाबंदियां, सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा 8 को लेंगे फैसला

पीड़िता ने बताया कि वह अपनेआप को बचाने के लिए बाथरूम में छिप गई थी, लेकिन आरोपित उसकी छह साल की लड़की के साथ दुष्कर्म करने और पति को जान से मारने की धमकी देने लगा। इस कारण वह डर गई और बाथरूम से बाहर आ गई। इसके बाद आरोपित ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद पूरा परिवार सदमे में है। थाना घनिए के बांगर के एसएचओ अमोलकदीप ङ्क्षसह ने बताया कि जल्द आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : क्रिकेटर खेल कोटे से किसी लाभ को लेने का हकदार नहीं, PPSC ने हाई कोर्ट में हलफनामा देकर दी जानकारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.