जालंधर में घर में ही सेफ नहीं बच्चियां, लगातार सामने आ रहे हैं आदमपुर दुष्कर्म जैसे मामले
Misdeed in Jalandhar जालंधर में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के मामले लगातार सामने आ रहे है। पांच माह पहले जालंधर के पतारा गांव में घर के बाहर खेल रही मासूम बच्ची से एक युवक ने दुष्कर्म किया था।
जालंधर, जेएनएन। आदमपुर के एक गांव में 32 वर्षीय युवक ने गांव की ही 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची को धोखे से घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची घर के पीछे प्लाट में खून से लथपथ मिली। आरोपित की पत्नी को पता चला तो उसने पति को कुछ कहने के बजाय नाबालिग को ही पीट दिया। घटना के बाद से आरोपित दंपती फरार है। पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है।
यह भी पढ़ेंः- पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले नए राजनीतिक समीकरण, मिलकर नई पार्टी बनाएंगे ढींडसा व ब्रह्मपुरा
जिले में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म होने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई मासूमों के साथ दुष्कर्म हो चुके हैं लेकिन कई मामलों में अभी तक आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर ही है। पांच माह पहले जालंधर के पतारा गांव में घर के बाहर खेल रही मासूम बच्ची के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया था और बाद में उसकी हत्या कर शव को खेतों में फेंक दिया था। आरोपित की पहचान संतोष महतो के रूप में हुई थी।
यह भी पढ़ेंः- Jalandhar Coronavirus Update: जालंधर में 366 लोग कोरोना पाजिटिव, पांच संक्रमितों ने गंवाई जान
इस घटना के पांच माह बाद भी अभी तक आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। वहीं, कुछ दिन पहले कपूरथला की सात वर्षीय बच्ची के साथ 26 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म करने के बाद उसकी टांगें तोड़ दी थी। दोनों मामलों में आरोपित अभी तक फरार चल रहे है। इसी तरह जिले में दर्जन भर ऐसे मामले हैं, जिनमें दुष्कर्म के आरोपितों को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
यह भी पढ़ेंः- Jallianwala Bagh Massacre: 'जलियांवाला बाग' पुस्तक में नए पहलू, गद्दार था हंसराज, उसी ने लोगों को रोके रखा था
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें