लोगों के घरों तक पहुंचाए दूध से बने पदार्थ
लॉकडाउन दौरान लोगों के घरों तक 118105 लीटर दूध व दूध से बने उत्पाद मुहैया करवाए गए।
संस, जालंधर : जिला प्रशासन द्वारा शुक्रवार को मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिदर सिंह द्वारा 'मिशन फतेह' के तहत कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए लगाए गए लॉकडाउन दौरान लोगों के घरों तक 118105 लीटर दूध व दूध से बने उत्पाद मुहैया करवाए गए। मिल्कफैड की टीमों ने आज 118105 लीटर दूध, 741 किलो पनीर, 11972 किलो दही, 28210 लीटर लस्सी व 430 किलो खीर अलग-अलग डीलरों द्वारा लोगों के घरों तक पहुंचाई गई। डीसी घनश्याम थोरी ने बताया कि जिला प्रशासन वचनबद्ध है कि जिले में किसी को जरूरी चीजों की प्राप्ति के लिए कोई मुश्किल पेश न आए।
वहीं अकाली दल (बादल) के प्रधान सुखबीर बादल का जन्मदिन वीरवार को राज्य भर में अकाली नेताओं ने धूमधाम से मनाया। इस क्रम में यूथ अकाली दल जालंधर शहरी के प्रधान सुखमिदर सिंह राजपाल की अगुवाई में साथियों ने वृद्ध आश्रम में जाकर मिठाई बांटी व उनकी लंबी आयु व हर मैदान फतेह की अरदास की। इस समय सुखमिदर सिंह राजपाल के अलावा सतिदर सिंह, जतिदर पाल सिंह डिब्रा, विशाल लुंबा, कवल तलवाड़, निरवैर सिंह साजन, हरमन हजीजा, सागर दीप सिंह राठौर वगैरा भी मौजूद थे। पार्षद डॉ. सेठी ने जरूरतमंदों को राशन बांटा
जासं, जालंधर : वार्ड-20 की पार्षद डॉ. जसलीन सेठी ने 200 परिवारों को राशन बांटा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार लॉकडाउन से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए वचनबद्ध है और उनका पूरा ध्यान रख रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जरूरतंद लोगों को मुफ्त राशन बांट रही है। उन्होंने कहा कि किसी को भी कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। इस मौके पर लक्की, बिट्टू, मंदीप, चरनजीत आदि मौजूद थे।