सलमानी बिरादरी ने एमएफ फारुकी को किया सम्मानित
एमएफ फारुकी को पदोन्नत करते एडीजीपी बनाए जाने पर आल इंडिया जमात-ए-सलमानी बिरादरी ने उनको सम्मानित किया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 05 May 2021 07:16 PM (IST)Updated: Wed, 05 May 2021 09:16 PM (IST)
जागरण संवाददाता, जालंधर : एमएफ फारुकी को पदोन्नत करते एडीजीपी बनाए जाने पर आल इंडिया जमात-ए-सलमानी बिरादरी ने उनको सम्मानित किया। संस्था के प्रदेश चेयरमैन व पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के महासचिव अख्तर सलमानी के साथ संस्था के पदाधिकारी शामिल हुए। अख्तर सलमानी ने कहा कि एमएफ फारूकी ने अपनी ड्यूटी सदैव मेहनत व इमानदारी के साथ पूरी की है। यहीं कारण है कि लोगों को पुलिस व्यवस्था पर विश्वास बरकरार है। उनके साथ संस्था के प्रदेश अध्यक्ष अयूब सलमानी, पूर्व जिला चेयरमैन इरशाद सलमानी व सदस्य मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें