Move to Jagran APP

गिरफ्तारियां देने पहुंचे किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी के सदस्य

खेती विरोधी तीन आर्डिनेंस के विरोध में सोमवार को किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी के सदस्यों ने जेल भरो आंदोलन के तहत रोष प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 08 Sep 2020 05:46 AM (IST)Updated: Tue, 08 Sep 2020 06:13 AM (IST)
गिरफ्तारियां देने पहुंचे किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी के सदस्य
गिरफ्तारियां देने पहुंचे किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी के सदस्य

जागरण संवाददाता, जालंधर : केंद्र सरकार की तरफ से जारी खेती विरोधी तीन आर्डिनेंस के विरोध में सोमवार को किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी के सदस्यों ने जेल भरो आंदोलन के तहत रोष प्रदर्शन किया। जिला प्रधान सलविदर सिंह जाणीया व जिला सचिव जरनैल सिंह रामे की अगुआई में सैकड़ों किसान व मजदूर ने डीसी दफ्तर के आगे धरना दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कोरोना को लेकर जारी हिदायतों का पालन नहीं किया। इन्होंने न मास्क लगाए थे और न ही शारीरिक दूरी का पालन किया गया।

loksabha election banner

इस दौरान प्रदेश खजांची गुरलाल सिंह पंडोरी के अलावा जिला प्रधान सलविदर सिंह जाणीया, जरनैल सिंह रामे, स्वर्ण सिंह सादिकपुर व जगतार सिंह चक्क वडाला ने कि कहा कि कोरोना महामारी की आड़ में किसान मजदूर मारू तीन आर्डिनेंस व बिजली एक्ट 2020 जारी करने के विरोध में धरना दिया गया है। शेर सिंह रामे की अगुआई में पहला जत्था गिरफ्तारी देने जा रहा है, जिसमें मलकीत सिंह, गुरदीप सिंह, जसविदर सिंह, बलविदर सिंह, तेजा सिंह, अमरजीत सिंह, सिमरजीत सिंह, मेजर सिंह, जसबीर सिंह व सरबजीत सिंह शामिल हैं। किसान व मजदूरों ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार अपना फैसला वापस नहीं लेती, यह संघर्ष जारी रहेगा।

प्रदर्शन के दौरान यह मौजूद रहे

इस मौके पर स्वर्ण सिंह सादिकपुर, हरप्रीत सिंह, रणजोध सिंह जाणीया, जगतार सिंह चक्क वडाला, मोहन सिंह जलालपुर, गुरदेव सिंह तलवंडी संघेड़ा, हरदीप सिंह जौहल, तरलोक सिंह, जोगिदर सिंह फतेहपुर, अमरजीत सिंह पूनीयां, सुरजीत सिंह, चंद सिंह वेहरा, मेजर सिंह जाफरवाल, मेजर सिंह पड्डा, जोगिदर सिंह मंडाला छन्ना व अन्य किसान व मजदूर मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.