Move to Jagran APP

आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू डेरा सचखंड बल्ला में होंगे नतमस्तक

शुक्रवार दो बजे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू करतारपुर पहुंच रहे हैं। इसके बाद डेरा सचखंड बल्लां में जाकर नतमस्तक होकर आशीर्वाद हासिल करेंगे। उससे पहले सरपंच प्रदीप कुमार दीपा के निवास स्थान पर भी कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे।

By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Aug 2021 08:19 PM (IST)Updated: Thu, 05 Aug 2021 08:19 PM (IST)
आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू डेरा सचखंड बल्ला में होंगे नतमस्तक
आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू डेरा सचखंड बल्ला में होंगे नतमस्तक

संवाद सहयोगी, करतारपुर : शुक्रवार दो बजे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू करतारपुर पहुंच रहे हैं। इसके बाद डेरा सचखंड बल्लां में जाकर नतमस्तक होकर आशीर्वाद हासिल करेंगे। उससे पहले सरपंच प्रदीप कुमार दीपा के निवास स्थान पर भी कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे।

loksabha election banner

प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के करतारपुर आने के मद्देनजर करतारपुर के विधायक सुरेंद्र सिंह चौधरी कांग्रेस भवन में कांग्रेसी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से मिले तथा सिद्धू के स्वागत के लिए तैयारियों की रूपरेखा तैयार की गई व ड्यूटियां भी लगाई गई। इस संबंध में विधायक सुरेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के शुक्रवार बाद दोपहर 2 बजे करतारपुर आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। सर्वप्रथम गांव बल्लां के सरपंच प्रदीप कुमार दीपा के निवास स्थान पर पहुंचेंगे तथा कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। उसके उपरांत डेरा सचखंड बल्लां में जाकर आशीर्वाद हासिल करेंगे। इस अवसर पर प्रिसिपल आर एल सैली, चेयरमैन राजकुमार अरोड़ा, नगर कौसिल प्रधान प्रिस अरोड़ा, ब्लॉक प्रधान अमरजीत सिंह कंग, मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन एवं सरपंच प्रदीप कुमार दीपा, सुरेंद्र आनंद, शाम सुंदर आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.