Move to Jagran APP

Punjab Election 2022: जानिए कौन हैं नवजोत सिद्धू के 'भतीजे' समित सिंह मान जिन्हें अमरगढ़ से मिला कांग्रेस टिकट

Punjab Assembly Eleciton 2022 समित नवजोत सिंह सिद्धू के नजदीकि रिश्तेदार हैं और पहली बार चुनाव मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं। विधानसभा हलका धूरी की दो बार नुमाइंदगी करने वाले पूर्व विधायक धनवंत सिंह मान के बेटे हैं।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Fri, 28 Jan 2022 02:00 PM (IST)Updated: Fri, 28 Jan 2022 02:00 PM (IST)
Punjab Election 2022: जानिए कौन हैं नवजोत सिद्धू के 'भतीजे' समित सिंह मान जिन्हें अमरगढ़ से मिला कांग्रेस टिकट
नवजोत सिंह सिद्धू के साथ कांग्रेस प्रत्याशी समित मान सिंह।

जासं, अमरगढ़। कांग्रेस ने संगरूर जिले की अमरगढ़ विधानसभा सीट से राष्ट्रीय शूटर व नवजोत सिंह सिद्धू के सारथी कहे जाने वाले समित सिंह मान को उम्मीदवार बनाया है। समित नवजोत सिंह सिद्धू के नजदीकि रिश्तेदार हैं और पहली बार चुनाव मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं। विधानसभा हलका धूरी की दो बार नुमाइंदगी करने वाले पूर्व विधायक धनवंत सिंह मान के बेटे समित सिंह मान ने शूटिंग में विश्व रिकार्ड बनाकर सात पदक जीते हैं। चालीस देशों में तिरंगा फहरवाने वाले अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी समित मान सिंह को पंजाब सरकार की ओर से महाराजा रणजीत सिंह अवार्ड दिया जा चुका है। युवा चेहरे समित सिंह मान ने आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी (यूके) से शिक्षा ग्रहण की है।

prime article banner

सिद्धू के साथ परछाईं की तरह रहते हैं समित

जानकारी के अनुसार नवजोत सिंह सिद्धू और धनवंत सिंह के बीच पारिवारिक रिश्ता है। समित नवजोत सिंह सिद्धू को चाचा पुकारते हैं। यानी समित सिंह नवजोत सिद्धू के भतीजे लगते हैं। नवजोत सिद्धू के नजदीकी रिश्तेदार समित सिद्धू के साथ परछाई की भांति रहते हैं। अपने पिता धनवंत सिंह की विरासत की सियासत को आगे बढ़ने के लिए समित इस बार चुनाव मैदान मे उतरे हैं।

इसलिए धूरी को छोड़कर अमरगढ़ का रुख

हलकाबंदी दौरान धूरी क्षेत्र के कई गांव अमरगढ़ क्षेत्र में चले गए थे, इस वजह से समित ने धूरी को छोड़कर अमरगढ़ को चुना है। हलके में उनका मुकाबला शिअद (ब) के जिला प्रधान इकबाल सिंह झूंदा, आप के प्रो. जसवंत सिंह गज्जनमाजरा से होगा। वहीं धूरी विधानसभा क्षेत्र से इस बार पंजाब में आप के सीएम फेस भगवंत चुनाव लड़ रहे हैं। 

20 फरवरी को मतदान और 10 मार्च को परिणाम की घोषणा

बता दें कि पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए 20 फरवरी को मदतान होगा। पंजाब के साथ उत्तर प्रदेश सहित 10 अन्य राज्यों में चुनाव हो रहे हैं। सभी राज्यों में मतदान के बाद 10 मार्च को मतगणना होगी और उसके बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।  

यह भी पढ़ें - Punjab Election 2022: फिल्लौर में बोले केजरीवाल, रेता चोरों की सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य का स्तर कैसे ऊपर उठा सकती है


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.