Move to Jagran APP

Jagran Impact : नगर निगम पहुंच Mayor राजा ने व्हीलचेयर के इंतजाम के दिए निर्देश Jalandhar News

मेयर जगदीश राजा ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि दिव्यांगों की सुविधा के लिए जल्द व्हीलचेयर और रैंप का इंतजाम करें।

By Vipin KumarEdited By: Published: Sat, 15 Feb 2020 12:41 PM (IST)Updated: Sun, 16 Feb 2020 09:55 AM (IST)
Jagran Impact : नगर निगम पहुंच Mayor राजा ने व्हीलचेयर के इंतजाम के दिए निर्देश Jalandhar News
Jagran Impact : नगर निगम पहुंच Mayor राजा ने व्हीलचेयर के इंतजाम के दिए निर्देश Jalandhar News

जालंधर, जेएनएन। नगर निगम में अभी तक व्हीलचेयर और बुजुर्गों के लिए आने-जाने की सुविधा का इंतजाम नहीं हुआ है। बेसमेंट में जाने के लिए रैंप नहीं है और सीढ़ियों के साथ रेलिंग ग्रिल भी नहीं है। इससे लोगों, खासकर बुजुर्गों  को सीढ़ियां चढ़ने-उतरने में भी मुश्किल होती है।

loksabha election banner

शुक्रवार को मेयर जगदीश राज राजा ने नगर निगम परिसर की बेसमेंट में सुविधा सेंटर का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिया है कि दिव्यांगों की सुविधा के लिए जल्द व्हीलचेयर और रैंप का इंतजाम करें। मेयर ने कहा कि वह खुद हालात देखना चाहते थे। दिव्यांगों व बुजुर्गों के लिए बेसमेंट में जाना संभव नहीं है। इसके हल के लिए उन्होंने अधिकारियों व मुलाजिमों को निर्देश दे दिए हैं। 

कई साल से ऐसे ही हैं हालात, परेशान होते हैं

तीसरी मंजिल की सीढि़या से उतरते बुजुर्ग हरभजन सिंह।

बुजुर्ग हरभजन सिंह ने बताया कि उन्हें चलने में काफी दिक्कत है और वे छड़ी लेकर चलते हैं। बेसमेंट में बिल जमा करवाने आए थे। इसमें खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि काफी सालों से यहां हालात ऐसे ही हैं। कई बार कूड़े की समस्या लेकर भी आ चुका हूं। हर बार परेशानी उठानी पड़ती है।

सरकारी विभागों में हो व्हीलचेयर का इंतजाम

नगर निगम की सीढि़यां उतरती सुरिंदर कौर।

बुजुर्ग महिला सुरेंद्र कौर ने कहा कि कम से कम सरकारी विभागों में दिव्यांगों व बुजुर्गो के लिए तो पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। व्हीलचेयर का इंतजाम होना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही रैंप की व्यवस्था भी होनी चाहिए। बुजुर्गो को सरकारी विभागों में व्हीलचेयर जैसी सुविधाएं न होने से परेशानी का सामना करना पड़ता है। 

इसका जल्द इंतजाम होना चाहिए। दिव्यांगों व बुजुर्गों की परेशानी समझने के बावजूद डीसी दफ्तर के अधिकारी व कर्मचारी कुंभकर्णी नींद में हैं। अभी तक यहां व्हीलचेयर का इंतजाम नहीं किया गया है। लिफ्ट पहले से ही खराब पड़ी है।

यहां हुआ असर : सब रजिस्ट्रार दफ्तर में पहुंची व्हीलचेयर

 सब रजिस्ट्रार दफ्तर पहुंची हरबंस कौर

गांव खांबड़ा से रजिस्ट्री कराने पहुंची हरबंस कौर ने कहा कि वो सब रजिस्ट्रार दफ्तर पहुंचे तो यहां उन्हें व्हीलचेयर दिख गई। उनके साथ आए लोग इसे ले आए वरना उन्हें चलने में बहुत मुश्किल होती। सभी सरकारी दफ्तरों में इस तरह की सुविधा गेट पर ही होनी चाहिए, ताकि दफ्तरों में दिव्यांग व बुजुर्ग सुविधा का इस्तेमाल कर सकें।

सभी दफ्तरों में जारी किए जा रहे हैं लेटर : वरिंदर बैंस

जिला सामाजिक सुरक्षा अफसर वरिंदर बैंस ने कहा कि वो सभी दफ्तरों के मुखियों को पत्र भेज रहे हैं कि दिव्यांगों के लिए अपने दफ्तर में व्हीलचेयर व अन्य सुविधाओं का इंतजाम किया जाए, ताकि दिव्यांग व बुजुर्गो को परेशानी का सामना न करना पड़े।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.