जालंधर में मिसमैनेजमेंट के कारण कई रास्ते बंद, लोगों को करना पड़ रहा परेशानी का सामना
जालंधर में कई रास्ते मिस मैनेजमेंट के कारण बंद किए गए है। सिटी रेलवे स्टेशन की एंट्री तक पहुंचने के लिए तीन रास्ते हैं। मंडी फैंटनगंज दोमोरिया पुल और रेलवे कालोनी से सिटी रेलवे स्टेशन तक पहुंचा जा सकता है लेकिन तीनों रास्ते बंद किए गए है।
जालंधर, जेएनएन। शहर में कई रास्ते इस समय ट्रैफिक के लिए बंद किए गए हैं। इनमें से कई इलाकों में विकास कार्य चल रहा है। जिस कारण सड़कों की खोदाई की गई है। विकास कार्यों के दौरान यह सब लोगों को सहना ही पड़ता है, क्योंकि भविष्य में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर की उम्मीद होती है। हालांकि कई रास्ते सिर्फ विकास कार्यों के कारण ही बंद नहीं किए गए हैं, बल्कि इसकी वजह मिस मैनेजमेंट भी है। सिटी रेलवे स्टेशन की एंट्री तक पहुंचने के लिए तीन रास्ते हैं।
यह भी पढ़ें - जालंधर में निजी बस आपरेटरों के लिए घातक साबित होगी पंजाब सरकार की 'सुविधा'
मंडी फैंटनगंज, दोमोरिया पुल और रेलवे कालोनी से सिटी रेलवे स्टेशन तक पहुंचा जा सकता है, लेकिन सिटी रेलवे स्टेशन की फेस लिफ्टिंग, पार्किंग और सर्कुलेटिंग एरिया की डेवलपमेंट के लिए स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शुरू करवाए गए काम के कारण एक ही समय में तीन रास्तों को बंद कर दिया गया है। यह काम अभी लंबा समय चलेगा। ऐसे में अगले कई महीनों तक लोगों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। हालांकि रास्ता देने की इच्छा होती तो मंडी फैंटनगंज से रेलवे कालोनी की तरफ का रास्ता खोला जा सकता था।
यह भी पढ़ें - जालंधर लद्देवाली आरओबी: 66 केवी सब स्टेशन की बाउंड्री वॉल गिराई गई, परिसर में लगे पेड़ भी हटाए जाएंगे
राजा गार्डन नहर के पुल से शेर सिंह कालोनी तक सड़क बनाने के लिए डाले पत्थर
बस्ती शेख घास मंडी की दशहरा ग्राउंड के साथ वाली सड़क के कारण भी ट्रैफिक रोका गया है। यहां लोगों को काफी परेशानी हो रही है। राजा गार्डन नहर के पुल से शेर सिंह कालोनी तक नहर के साथ-साथ सड़क बनाने के लिए पत्थरों के ढेर लगा दिए गए हैं। पिछले कई महीनों से यहां काम बंद पड़ा है। पत्थरों के कारण इस रास्ते से गाड़ियां नहीं जा सकती।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें