Move to Jagran APP

तरनतारन में मायके में रहती महिला से तीन वर्ष तक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

पीड़िता ने बताया कि तीन वर्ष पहले उसका विवाह हुआ था। बच्चा पैदा न होने पर पति ने उसे अपने पास रखने से मना कर दिया। इसके बाद उसके दोस्त सुखजिदर ने शादी का वादा करके उसके साथ दुष्कर्म किया।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Wed, 08 Sep 2021 05:41 PM (IST)Updated: Wed, 08 Sep 2021 05:41 PM (IST)
तरनतारन में मायके में रहती महिला से तीन वर्ष तक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
आरोपित अश्लील वीडियो बनाकर करीब तीन वर्ष तक महिला से दुष्कर्म करता रहा। सांकेतिक चित्र।

जागरण संवाददाता, तरनतारन : पति के साथ चल रहे विवाद के चलते अपने मायके में रह रही महिला के साथ एक युवक विवाह का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। आरोपित ने महिला की अश्लील वीडियो भी बना ली थी।इसी के दम पर वह उसे बार-बार ब्लैकमेल करता था। करीब तीन वर्ष तक दुष्कर्म का सिलसिला जारी रहा। इसके बाद महिला ने डीएसपी सुच्चा सिंह बल्ल के समक्ष पेश होकर युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद बुधवार को महिला का मेडिकल करवाया गया, मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपित युवक सुखजिंदर सिंह निवासी गांव धारड़ के खिलाफ थाना वैरोंवाल में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आरोपित की गिरफ्तारी लिए छापामारी की जा रही है।

loksabha election banner

नजदीकि गांव से संबंधित पीड़िता ने बताया कि तीन वर्ष पहले उसका विवाह हुआ था। विवाह के बाद पति के साथ उसका झगड़ा रहने लगा। बच्चा पैदा न होने पर पति ने उसे अपने पास रखने से मना कर दिया। इसके बाद से वह मायके आकर रहने लगी। उसके पति का दोस्त सुखजिंदर सिंह (जो किसी निजी कंपनी में नौकरी करता है) ने उससे यह कहते हुए दोस्ती की कि वह उसका दुख समझता है। 25 फरवरी को सुखजिंदर सिंह ने उसके सामने विवाह का प्रस्ताव रखा। विवाह का झांसा देकर वह उसे लेकर अमृतसर चला गया। फिर वादे के मुताबिक उसने विवाह नहीं किया। इसके बदले वह उसे श्री दरबार साहिब, अमृतसर के समीप किसी होटल में लेकर गया और दुष्कर्म किया। उसने उसे लगातार दो दिन तक होटल में रखा। उसने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली और वायरल करने की धमकी देकर संबंध बनाता रहा।

उसके बाद वह उसे लेकर श्री हजूर साहिब चला गया। वहां से वापस लौटकर कस्बा जंडियाला गुरु के गांव नारायणगढ़ में किराये के मकान में रखकर लगातार दुष्कर्म करता रहा। महिला ने बताया कि 13 अगस्त को उसे विवाह करने के नाम पर गुरुद्वारा साहिब ले गया और वहां अकेला छोड़कर भाग गया। थाना वैरोंवाल में तैनात महिला सब इंस्पेक्टर सुमनप्रीत कौर मान ने उसके बयान दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

नौवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म

गांव शुक्रचक्क चीमा निवासी अर्शदीप सिंह नामक युवक ने सरकारी स्कूल नौशहरा पन्नूआ में नौंवी कक्षा की छात्रा को दुष्कर्म का शिकार बना लिया। छात्रा ने बताया कि वह हवेली से लकड़ियां लेने गई थी। वापस लौटते समय आरोपित युवक ने अपने घर के दरवाजे पर खड़े होकर यह कहकर बुलाया कि जरूरी बात करनी है। इसके बाद उसने उसके साथ घर के कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। डीएसपी सुच्चा सिंह बल्ल ने बताया कि लड़की ने थाना सराय अमानत खां में तैनात महिला सब इंस्पेक्टर अमनदीप कौर के समक्ष अपने बयान दर्ज करवाए हैं। इसके बाद पीडि़ता का सरकारी अस्पताल में मेडिकल करवाया गया है। आरोपित अर्शदीप सिंह के खिलाफ बुधवार को मामला दर्ज कर लिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.