प्रेम ही है धर्म का मूल : सिकंदर महाराज
प्राचीन शिव मंदिर दोमोरिया पुल में आयोजित मां बगलामुखी हवन यज्ञ के दौरान उन्होंने प्रेम के महत्व से अवगत करवाया।
जागरण संवाददाता, जालंधर : अखिल भारतीय दुर्गा सेना संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री 108 स्वामी सिकंदर महाराज ने कहा कि प्रेम ही धर्म का मूल है। जो इंसान प्रेम व सद्भाव की पालना करता है, वह धर्म के नजदीक रहता है। संस्था की ओर से प्राचीन शिव मंदिर, दोमोरिया पुल में आयोजित मां बगलामुखी हवन यज्ञ के दौरान उन्होंने प्रेम के महत्व से अवगत करवाया। हवन में जिले भर से श्रद्धालुओं ने आहुतियां दी, जिसका आगाज नवग्रह पूजा के साथ हुआ। संकीर्तन मंडली के सदस्यों ने कई मनमोहक भजन प्रस्तुत किए। मां बगलामुखी की आरती उतारने के बाद भंडारे का आयोजन हुआ।
इस मौके पर संगठन के प्रदेश प्रधान विशाल शर्मा, जिला प्रधान वैभव शर्मा, बृज रानी, चन्द्र जैन, लक्ष्मी शर्मा, राकेश महाजन, लीना महाजन, नरेश दास रूपेश कुमार शर्मा, दुलाल चंद्र गोस्वामी, पंचानंद मंडल, सुदर्शन चंद्रपाल, रामजी प्रसाद, प्रतीम दास, गोविद दास, पूजा शर्मा, प्रवीण हांडा, अरुण शर्मा, सत्य नारायण, कोमल, महक, राकेश जैन, केवल कृष्ण, शालू छाबड़ा, राज कुमार वर्मा, सुरिदर भगत, आशु शर्मा, साहिल वर्मा, धीरज पाहवा, करण वर्मा, नरेश मोदगिल, अश्वनी कपूर, राजेश सेठ, मोहित जैन, कृष्ण कुमार, अशोक चड्ढा, रमेश कपूर शामिल हुए।